सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki e Vitara: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा लॉन्च, BaaS मॉडल के तहत मिलेगी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 04:35 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ लॉन्च की है। जिसमें बैटरी EMI ₹3.99 प्रति किमी तय की गई है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki e Vitara Electric SUV Launched in India Under BaaS Model Check Details
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Amar Sharma

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार e Vitara (ई विटारा) की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में एक अहम कदम है। मारुति सुजुकी ई विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 10 लाख से ऊपर रखी गई है। कंपनी के मुताबिक शुरुआती कीमत 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी।



बुकिंग डिटेल्स
यह इलेक्ट्रिक एसयूवी को मारुति के प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क और नेक्सा वेबसाइट के जरिये बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर टेस्ट ड्राइव और बुकिंग कर सकते हैं।

Trending Videos
Maruti Suzuki e Vitara Electric SUV Launched in India Under BaaS Model Check Details
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki

Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल क्या है?
मारुति सुजुकी ने e Vitara को बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत पेश किया है। इस मॉडल में गाड़ी और बैटरी की कीमत को अलग-अलग किया गया है। ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होती। बल्कि इसके बदले 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क देना होता है। 

यह कीमत 49kWh बैटरी वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें रोजाना 60 किमी ड्राइविंग को मानकर कैलकुलेशन किया गया है। इसमें चार्जिंग कॉस्ट शामिल नहीं है।
यह स्कीम केवल पर्सनल यूज के लिए है और इसकी मंज़ूरी संबंधित बैंक, फाइनेंस कंपनी या NBFC पर निर्भर करेगी। रोड टैक्स, इंश्योरेंस, TCS और अन्य सरकारी शुल्क अलग से देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki e Vitara Electric SUV Launched in India Under BaaS Model Check Details
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki

e Vitara में बैटरी और पावरट्रेन के विकल्प क्या हैं?
Maruti Suzuki e Vitara दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है-

  • 49kWh बैटरी: 144hp की पावर और 440 किमी (ARAI रेटेड) रेंज
  • 61kWh बैटरी: 174hp की पावर और 543 किमी रेंज

दोनों वेरिएंट में 189Nm टॉर्क मिलता है और फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) स्टैंडर्ड है।
यह SUV तीन ट्रिम्स- Delta, Zeta और Alpha में उपलब्ध है। Delta ट्रिम केवल 49kWh बैटरी के साथ आता है, जबकि Zeta और Alpha ट्रिम्स में सिर्फ 61kWh बैटरी दी गई है।

Maruti Suzuki e Vitara Electric SUV Launched in India Under BaaS Model Check Details
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki

चार्जिंग में कितना समय लगेगा?
कंपनी के अनुसार, 7.4kW AC चार्जर से 10-80 प्रतिशत चार्ज होने में-

  • 49kWh बैटरी: करीब 6.5 घंटे
  • 61kWh बैटरी: करीब 9 घंटे लगते हैं।

वहीं, 70kW तक सपोर्ट करने वाले DC फास्ट चार्जर से दोनों बैटरियां 45 मिनट में 10–80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती हैं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki e Vitara Electric SUV Launched in India Under BaaS Model Check Details
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : अमर उजाला

e Vitara का इंटीरियर और फीचर्स कैसे हैं?
e Vitara में डुअल-टोन ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर मिलता है, जिसमें सॉफ्ट-टच इंसर्ट्स दिए गए हैं। फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ऑफसेट डिजिटल डिस्प्ले इसे अलग लुक देते हैं। हाई-सेट सेंटर कंसोल में शिफ्ट-बाय-वायर गियर सेलेक्टर दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें-

  • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • 10-इंच टचस्क्रीन (एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो)
  • इंफिनिटी साउंड सिस्टम
  • वायरलेस चार्जिंग
  • फिक्स्ड ग्लास सनरूफ
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • ड्राइव मोड्स
  • फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स
  • 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
  • स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed