{"_id":"62e3a4b61cdade2318021736","slug":"maruti-suzuki-grand-vitara-2022-price-in-india-leaked-ahead-of-launching-check-booking-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Maruti Suzuki Grand Vitara: ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई कीमत, 20 हजार से ज्यादा हुई बुकिंग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara: ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई कीमत, 20 हजार से ज्यादा हुई बुकिंग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की अपनी ऑल-न्यू मिड-साइज एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) को इस महीने की शुरुआत में पेश किया था। अब कंपनी अपनी नई ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी की आनेवाले त्योहारी सीजन से पहले लॉन्चिंग की तैयारी में जुटी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही एसयूवी की कीमतें लीक हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 Maruti Suzuki Grand Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.5 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी 5 माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट और दो मजबूत हाइब्रिड ट्रिम्स पेश करेगी। मारुति सुजुकी इस त्योहारी सीजन में सितंबर में आधिकारिक तौर पर नई ग्रैंड विटारा लॉन्च करेगी।
Trending Videos
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
कितनी होगी कीमत
मारुति सुजुकी कुल 2022 ग्रैंड विटारा के सात वैरिएंट्स पेश करेगी, जिन्हें आगे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स में बांटा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमतों इतनी होंगी:
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara माइल्ड हाइब्रिड की कीमतें
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की कीमतें

| वैरिएंट | मैनुअल (रुपये) | ऑटोमैटिक (रुपये) |
| Sigma | 9.50 लाख | - |
| Delta | 11.00 लाख | 12.50 लाख |
| Zeta | 12.00 लाख | 13.50 लाख |
| Alpha | 13.50 लाख | 15 लाख |
| Alpha AWD | 15.50 लाख | - |
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की कीमतें
| वैरिएंट | कीमत (रुपये) |
| Zeta Plus | 17 लाख |
| Alpha Plus | 18 लाख |
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
बुकिंग 20,000 के पार
इस मॉडल के लिए आधिकारिक बुकिंग 11 जुलाई को 11,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू की गई थी। कार निर्माता को अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Grand Vitara के लिए 13,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग पहले ही हासिल हो गई थी। और बीते हफ्तों के दौरान मारुति सुजुकी को इस एसयूवी के लिए अब 20,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड) की मांग ज्यादा है और इसकी अब तक 7,000 से ज्यादा बुकिंग हो गई है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन सिर्फ Zeta+ और Alpha+ वैरिएंट पर उपलब्ध होगा।

इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी Grand Vitara को दो इंजन विकल्पों में पेश करेगी। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है। जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है। मजबूत हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

ऑलग्रिप ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉजी
नई विटारा सुजुकी के ऑल-ग्रिप AWD (एडब्ल्यूडी) सिस्टम के साथ उपलब्ध होगी, जो स्लिप का पता लगने पर ऑटोमैटिक तरीके से पीछे के पहियों को टॉर्क पहुंचा देगी। साथ ही, AWD विकल्प इसे टोयोटा हाइरायडर के अलावा मिड-साइज सेगमेंट में एकमात्र अन्य एसयूवी बनाता है जिसमें AWD फीचर मिलता है। ऑल-ग्रिप सिस्टम में चार मोड हैं: ऑटो, स्नो, स्पोर्ट और लॉक। लॉक मोड हर समय आगे और पीछे के एक्सल को जोड़े रखता है।