फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Vitara: मेड इन इंडिया विटारा साउथ अफ्रीका में हुई पेश, 2023 में होगी लॉन्च

Sun, 28 Aug 2022 07:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 28 Aug 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki has unveiled the made-in-India Grand Vitara for the South African market
साउथ अफ्रीका में मिलेगी मेड इन इंडिया कार - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति अगले महीने ग्रैंड विटारा को लॉन्च करने वाली है। विटारा में कंपनी की ओर से दो पेट्रोल इंजन के साथ AWD से लैस इंजन का ऑप्शन दिया जा रहा है। अब मारुति ने मेड इन इंडिया विटारा को एक्सपोर्ट करने की प्लानिंग भी कर ली है। कंपनी ने विटारा को साउथ अफ्रीकी बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी साउथ अफ्रीका में विटारा को अगले साल लॉन्च करेगी। 
Maruti Suzuki has unveiled the made-in-India Grand Vitara for the South African market
2023 में होगी लॉन्च - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अफ्रीका में मिलेगी मेड इन इंडिया कार
साउथ अफ्रीकी बाजार में पेश की गई विटारा वही कार है जो इंडियन बाजार में मिलेगी। अफ्रीकन विटारा में भी कंपनी की ओर से 1.5 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। माइल्ड हाइब्रिड के साथ आने वाले इस इंजन से कार को 103 बीएचपी और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। मैनुअल गियरबॉक्स वाले इंजन के साथ मारुति Suzuki AllGrip AWD तकनीक मिलती है। 

विटारा में 1.5 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन भी मिलता है जिसमें ईवी मोड भी शामिल है। इस इंजन से कार को 115 बीएचपी और 122 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ये इंजन मारुति को टोयोटा से मिला है। इसे इंटेलीजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड का नाम दिया गया है। 
Maruti Suzuki has unveiled the made-in-India Grand Vitara for the South African market
इंडिया में मिलीं बंपर बुकिंग - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया में मिलीं बंपर बुकिंग
भारत में लॉन्च होने से पहले ही विटारा को बंपर बुकिंग मिली हैं। मारुति सुजुकी को ग्रैंड विटारा के लिए 33,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई हैं। इस एसयूवी के लिए ऑफिशियली बुकिंग 11 जुलाई को 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की गई थी। कंपनी को उम्मीद है कि जिस तरह से इंडिया में कार को रिस्पॉन्स मिला है वैसी प्रतिक्रिया उन्हें साउथ अफ्रीका में भी मिल सकती है। 

मिलते हैं ये फीचर्स 
विटारा में कंपनी की ओर से वेंटिलेटिड सीट्स, पैनोरैमिक सनरुफ, हैड-अप डिस्प्ले, वॉयरलैस चॉर्जर, स्मार्ट प्ले प्रो प्लस, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, की-लैस एंट्री, जैसे फीचर्स तो मिलते ही हैं साथ में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री व्यू कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी जैसे फीचर्स आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed