{"_id":"6481e0659dd6176a98096568","slug":"maruti-suzuki-to-debut-premium-seven-seater-maruti-engage-mpv-in-india-check-details-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Engage MPV: मारुति एंगेज एमपीवी भारत में इस तारीख को करेगी डेब्यू, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Engage MPV: मारुति एंगेज एमपीवी भारत में इस तारीख को करेगी डेब्यू, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
Maruti Engage MPV Teaser
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने पुष्टि की है कि उसकी आगामी प्रीमियम 7-सीटर एमपीवी 5 जुलाई को भारत में डेब्यू करेगी। यह एमपीवी कार टोयोटा इनोवा पर आधारित होगी। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता ने आनेवाली मल्टीपर्पस व्हीकल (MPV) की एक टीजर तस्वीर जारी है, जिसका नाम Engage (एंगेज) होगा। मारुति एंगेज एमपीवी के पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन लाएगी क्योंकि यह यूटिलिटी व्हीकल्स पर बड़ा दांव लगाने की योजना बना रही है। पिछले 12 महीनों में चार लॉन्च के साथ मारुति सुजुकी एसयूवी सेगमेंट में पहले से ही आक्रामक है।
Trending Videos
Toyota Innova Hycross
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
इंजन पावर
नई Maruti Suzuki Engage MPV (मारुति सुजुकी एंगेज एमपीवी) को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और इसके बिना भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों पावरट्रेन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से लिए गए हैं। 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 186PS का अधिकतम पावर और 206Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है। 2.0-लीटर पेट्रोल मोटर अधिकतम 174PS का पावर और 205Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
फीचर्स
नई मारुति एमपीवी में अलग इंटीरियर थीम हो सकती है, जबकि फीचर लिस्ट इनोवा हाईक्रॉस के जैसी होगी। इसका मतलब है कि यह इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पेश करने वाला पहला मॉडल होगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ओटोमन फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति की सीटें, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी होंगे।

For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मारुति सुजुकी और टोयोटा के बीच समझौता
Toyota Motor Corporation (टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन) और Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने 2018 में नए क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारी और सहयोग स्थापित करने और बढ़ावा देने के लिए एक पूंजी गठबंधन के लिए सहमति व्यक्त की थी। दोनों कार निर्माता भारत में एक-दूसरे के वाहनों को बेचने के लिए भी सहमत हुए थे। मारुति सुजुकी और टोयोटा के समझौता के तहत दोनों के बीच कई मॉडल समान हैं। जिनमें सबसे हाल ही में Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) और Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हाइराइडर) हैं। इन दोनों मिड-साइज एसयूवी का निर्माण टोयोटा के बिदादी स्थित प्लांट में किया जा रहा है। पहले, Baleno (बलेनो) और Glanza (ग्लैंजा), और Brezza (ब्रेजा) और Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) जैसे मॉडल अनिवार्य रूप से एक-दूसरे के री-बैज वर्जन थे।
कंपनी की उम्मीदें
मारुति सुजुकी पहले से ही एर्टिगा और एक्सएल6 जैसे दो तीन-पंक्ति मॉडल पेश करती है। दोनों एमपीवी बिक्री चार्ट में काफी मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि, आगामी एंगेज थ्री-रो एमपीवी कंपनी को संभावित रूप से एक पूरी तरह से नए सेगमेंट में ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में मदद कर सकती है। यह खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी अपने छोटे वाहनों की मांग को पूरे 2023-24 में सपाट रहने की उम्मीद कर रही है।