सब्सक्राइब करें

MG Comet EV vs Tata Tiago EV: इन दोनों किफायती ईवी में किसे लेना है फायदे का सौदा? जानें रेंज और कीमतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
MG Comet EV vs Tata Tiago EV electric cars in india under 10 lakhs
MG Comet EV vs Tata Tiago EV - फोटो : For Reference Only
MG Comet EV (एमजी कॉमेट ईवी) को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। एमजी कॉमेट ईवी 7.98 लाख रुपये की एक्स-शोरूम और इंट्रोडक्ट्री कीमत के साथ बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। जेडएस ईवी के बाद एमजी मोटर इंडिया की ओर से यह दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में दो दरवाजे और चार सीट हैं। जहां ZS EV एक प्रीमियम एसयूवी है, वहीं कॉमेट ईवी छोटे परिवारों की शहरों में आवाजाही की जरूरतों को पूरा करने का एक ऑप्शन है।
Trending Videos
MG Comet EV vs Tata Tiago EV electric cars in india under 10 lakhs
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
क्यों होगा मुकाबला
एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी भले ही सीधे तौर पर एक दूसरे को टक्कर नहीं देती हों, लेकिन लगभग बराबर कीमतों के कारण ये एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। कॉमेट ईवी का मुकाबला टाटा टियागो ईवी से होगा जो अब तक बाजार में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार रही है। बैटरी, रेंज, बॉडी टाइप और साइज के लिहाज से, दोनों कारों में बहुत अंतर हैं। लेकिन जिस कीमत पर ये आती हैं उससे ये दोनों संभावित खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Comet EV vs Tata Tiago EV electric cars in india under 10 lakhs
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
टियागो ईवी की कीमतें कितनी है?
टियागो ईवी को सात ट्रिम्स में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआत Tiago EV XE MR (टियागो ईवी एक्सई एमआर) से होती है, और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है। वहीं, 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ Tiago EV Tech Lux LR (टियागो ईवी टेक लक्स एलआर) की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये तक जाती है। 7.2 kW चार्जर के साथ Tiago EV XZ+ LR वैरिएंट भी है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है। 
MG Comet EV vs Tata Tiago EV electric cars in india under 10 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
एमजी कॉमेट ईवी की कितनी है कीमतें?
एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह सिर्फ एक वैरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि कार के लिए एक्सेसरीज और ग्राफिक्स अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
MG Comet EV vs Tata Tiago EV electric cars in india under 10 lakhs
MG Comet EV - फोटो : अमर उजाला
बैटरी और रेंज
टियागो ईवी कॉमेट ईवी की तुलना में एक महंगी कार है, लेकिन इसमें एक बड़ी बैटरी और एक बार फुल चार्जिंग पर करीब 300 किलोमीटर के रेंज का दावा किया गया है। हालांकि, कॉमेट ईवी एक कॉम्पैक्ट कार है, जिसकी लंबाई तीन मीटर से कम है और इसे रोजमर्रा के शहरी आवागमन विकल्प के रूप में रखा गया है। एमजी का दावा है कि कॉमेट ईवी एक बार फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed