ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
MG Hector Launch India
- फोटो : MG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
MG Hector भारत में लांच हो चुकी है और इस गाड़ी को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। आपको बता दे कि लांच से पहले 4 जून को Hector की बुकिंग शुरू हुई थी और अब तक इसकी 13 हजार से भी ज्यादा यूनिट्स बुक हो चुकी हैं। खास बात यह है कि जब कंपनी ने इसे 27 जून को भारत में लांच किया था उस दिन तक 10 हजार लोगों ने हेक्टर को बुक कर लिया था। लेकिन अब जैसे-जैसे इसकी बुकिंग बढ़ रही है वैसे-वैसे इस गाड़ी पर वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है।
7 महीने का वेटिंग पीरियड
2 of 4
MG Hector Front
MG Motor हर महीने सिर्फ 2000 हेक्टर का प्रोडक्शन करने में समक्ष है और बुकिंग 13 हजार के पास जा चुकी है ऐसे में अब इस कार पर 7 महीने का वेटिंग पीरियड हो गया है जोकि काफी ज्यादा है। ऐसे में ग्राहकों को हेक्टर के लिए अब एक लम्बा इंतजार करना होगा। ऐसे में कुछ लोग हो सकता है कि इसकी बुकिंग रद्द करवा कर कोई दूसरी गाड़ी खरीद लें क्योकिं हेक्टर कोई बहुत कमाल की SUV नहीं है। मार्किट में इसे टक्कर देने के लिए दूसरी गाड़ियां भी मौजूद हैं।
इस वेरियंट की डिमांड सबसे ज्यादा
3 of 4
MG-Hector suv rear
सोर्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर के ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल की डिमांड ज्यादा है। यह मॉडल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में है, वही इसके टॉप वर्जन शार्प की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 16.78 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन और माइलेज
4 of 4
MG Hector rear
MG Hector में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। वही माइलेज की बात करें तो Hector hybrid का 15.81 kmpl की माइलेज देगी। जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 kmpl (मैनुअल) और 13.96 kmpl (DCT) की माइलेज देगा। जबकि इसका 2.0 लीटर डीजल इंजन 17.41 kmpl का माइलेज देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।