{"_id":"6246de0da105a77525686537","slug":"mg-motor-sales-march-2022-mg-motor-sales-figures-mg-motor-car-sales-mg-motor-india-march-2022-sales","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Motor: एमजी मोटर की बिक्री में मार्च में मामूली बढ़ोतरी, कंपनी ने बेचीं 4721 यूनिट्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Motor: एमजी मोटर की बिक्री में मार्च में मामूली बढ़ोतरी, कंपनी ने बेचीं 4721 यूनिट्स
Fri, 01 Apr 2022 04:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
MG Astor Exterior
- फोटो : MG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Motor India ने मार्च में अपनी कारों की 4,721 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कार निर्माता की इस साल फरवरी की तुलना में पिछले महीने बिक्री में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जब उसने 4,528 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, कार निर्माता ने पिछले साल मार्च की तुलना में 14.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जब एमजी ने 5,528 यूनिट्स की बिक्री की थी।
MG Gloster Savvy
- फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर इंडिया की बिक्री में 2021 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2022 की पहली तिमाही में 69 प्रतिशत का उछाल आया है। कार निर्माता कंपनी ने मार्च 2022 में कुल 4721 वाहनों की बिक्री की और इस दौरान उसे कोविड-19 के नए वैरिएंट और वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत जैसी समस्याओं की वजह से आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा।
2022 MG Astor
- फोटो : MG Motor
एमजी मोटर इंडिया ने एस्टर, हेक्टर, ग्लॉस्टर और ऑल-न्यू जेडएस ईवी सहित अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को लेकर ग्राहक पूछताछ और बुकिंग में सकारात्मक रफ्तार दर्ज की है। दुनिया भर में मौजूदा आपूर्ति बाधाओं की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए कार निर्माता कंपनी अपने उत्पादन को स्थिति के मुताबिक समायोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG ZS EV 2022 Electric Car
- फोटो : MG Motor
हाल ही में लॉन्च किए गए ऑल-न्यू जेडएस ईवी को मार्च के भीतर ही 1500 से ज्यादा की बुकिंग्स मिली है, जो मजबूत ग्राहक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। ऑल-न्यू जेडएस ईवी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ सबसे बड़ी इन-सेगमेंट 50.3 kWh बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 461 किमी की प्रमाणित रेंज देने का वादा करता है।
विज्ञापन
2021 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
MG Motor ने 2019 में Hector SUV के साथ भारत में डेब्यू किया था। यह MG Motor का देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। इस लॉन्च के बाद एक फुल-इलेक्ट्रिक वाहन ZS EV की एंट्री हुई। कंपनी के भारतीय बाजार में बाद में लॉन्च किए गए उत्पादों में Hector Plus (हेक्टर प्लस), Gloster (ग्लोस्टर) और Astor (एस्टर) शामिल हैं। एमजी भारत में एक स्थायी भविष्य बनाने की दृष्टि से ईवी इको सिस्टम को मजबूत करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने को बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाना जारी रखे हुए है।