{"_id":"6318589a09f37f2c657c85f0","slug":"mg-motor-teases-new-generation-mg-hector-interior-mg-hector-facelift-2022-launch-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Hector 2022: एमजी मोटर ने नेक्स्ट-जेनरेशन हेक्टर के इंटीरियर का टीजर किया जारी, भारत में जल्द होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Hector 2022: एमजी मोटर ने नेक्स्ट-जेनरेशन हेक्टर के इंटीरियर का टीजर किया जारी, भारत में जल्द होगी लॉन्च
Wed, 07 Sep 2022 02:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
2022 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भारत में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Hector (हेक्टर) का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल जल्दी ही लॉन्च करने वाली है। MG Hector 2022 की लॉन्चिगं से पहले कंपनी ने इसका एक और आधिकारिक टीजर जारी किया है, जो इसके इंटीरियर का खुलासा करता है। नई हेक्टर का केबिन, जो एक नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ आता है, पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आता है। एमजी मोटर के त्योहारी सीजन के दौरान एसयूवी लॉन्च करने की उम्मीद है। 2019 में भारत में लॉन्च होने के बाद से हेक्टर एसयूवी को यह पहला बड़ा अपडेट मिला है।
2022 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर इंडिया का कहना है कि नेक्स्ट-जेनरेशन हेक्टर की परिकल्पना 'सिम्फनी ऑफ लग्जरी' के तौर पर की गई है। इसका इंटीरियर सिनेमाई और शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया है। जिसे मांग के आधार पर किया जाने वाला हैंडक्राफ्टेड टेक्सचर, सॉफ्ट टच वाली टैक्टाइल और बहुपयोगी परिवेश इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
इससे पहले एमजी मोटर ने हेक्टर एसयूवी के अंदर नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन की एक झलक साझा की थी। 14.0-इंच का टचस्क्रीन यूनिट अपने सेगमेंट में किसी भी कार में उपलब्ध सबसे बड़ा होने जा रहा है। यह MG की नेक्स्ट-जेन i-SMART टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को भी सपोर्ट करता है।
इससे पहले एमजी मोटर ने हेक्टर एसयूवी के अंदर नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन की एक झलक साझा की थी। 14.0-इंच का टचस्क्रीन यूनिट अपने सेगमेंट में किसी भी कार में उपलब्ध सबसे बड़ा होने जा रहा है। यह MG की नेक्स्ट-जेन i-SMART टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को भी सपोर्ट करता है।
2022 MG Hector Facelift
- फोटो : MG Motor India
नई हेक्टर के केबिन में ब्रश मेटल फिनिश के साथ ओक व्हाइट और ब्लैक कलर में ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट भी मिलता है। अपहोल्स्ट्री में लेदर कवरिंग है और एसी वेंट्स में क्रोम ट्रिम है। 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुल डिजिटल है। बेहतरीन ब्रश्ड मेटल फिनिश के साथ ड्युअल टोन ओक व्हाइट एंड ब्लैक इंटीरियर सुनिश्चित करता है कि नेक्स्ट-जेनरेशन हेक्टर का केबिन लग्जरी का एहसास दे और कॉकपिट जैसा कंसोल इस एक्सपीरियंस को और शानदार बनाता है। इसके अलावा, लेदर कवरिंग वाला नया इंस्ट्रूमेंट पैनल क्षैतिज रेखाओं के साथ डिजाइन किया गया है और डोर पैनल से निकलकर फ्रंट कैबिन की जगह बनाता है, जिसके इर्द-गिर्द विंग्सपैन है। एसी वेंट्स पर क्रोम ट्रिम नेक्स्ट-जन हेक्टर में पेश की जाने वाली लग्जरी को और खूबसूरत बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Hector
- फोटो : MG Motor
MG Hector को भारतीय बाजार में साल 2019 में लॉन्च किया गया था। यह भारत की पहली कार थी जिसमें Gaana, Accuweather सहित कई इनबिल्ट एप की पेशकश की गई थी और इसने खुद को 'भारत की पहली इंटरनेट कार' के रूप में ब्रांड किया था। एमजी ने भारतीय बोलियों के अनुसार कई भाषाओं में वॉयस कमांड फंक्शन भी पेश किए।
विज्ञापन
2022 MG Hector Facelift SUV 14-inch infotainment screen
- फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर देश में MG Astor के लॉन्च के साथ मिड-साइज सेगमेंट में ADAS लेवल-2 फीचर्स की पेशकश करने वाला पहला वाहन निर्माता बन गया है। इसलिए नई Hector में भी ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, ऑटो पार्क असिस्ट जैसे समान एडवांस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम मिलने की संभावना है।