सब्सक्राइब करें

Royal Enfield: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने खरीदी रॉयल एनफील्ड की ये दमदार बाइक, लाखों में है कीमत, जानें खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 02:31 PM IST
सार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारत में काफी लोकप्रिय बाइक है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि हाल ही में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने लिए एक नई रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदी है।

विज्ञापन
Mohammad Shami Bike Indian Cricketer Mohammad Shami purchases new Royal Enfield Continental GT 650
Mohammad Shami buys new Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Instagram/Mohammad Shami
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारत में काफी लोकप्रिय बाइक है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि हाल ही में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने लिए एक नई रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदी है। शमी ने Royal Enfield Continental GT 650 (रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650) खरीदी है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.31 लाख रुपये है। भारतीय तेज गेंदबाज ने बाइक के टॉप वैरिएंट को खरीदा है। उन्होंने बाइक के उस वर्जन को चुना है जिसमें क्रोम फिनिश्ड फ्यूल टैंक मिलता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस कैफे रेसर बाइक को साल 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था। यह बाइक प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय ऑप्शन बना हुआ है। 
Trending Videos
Mohammad Shami Bike Indian Cricketer Mohammad Shami purchases new Royal Enfield Continental GT 650
Mohammad Shami buys new Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Instagram/Mohammad Shami
मोहम्मद शमी ने इस इस खबर को  अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया। रॉयल एनफील्ड का फ्लैगशिप मॉडल इस समय GT 650 है। जीटी 535, जीटी 650 से पहले रॉयल एनफील्ड की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल थी। जीटी 535 अब उपलब्ध नहीं है। रॉयल एनफील्ड एक नई मोटरसाइकिल विकसित कर रही है जो कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Shami Bike Indian Cricketer Mohammad Shami purchases new Royal Enfield Continental GT 650
Mohammad Shami buys new Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Instagram/Mohammad Shami
लुक और डिजाइन
मोहम्मद शमी की बाइक के लुक की बात करें तो यह अपने कैफे रेसर परसॉना को क्लासिक लुक के साथ मजबूती से पेश करती है। बाइक में सर्कुलर हैलोजन हेडलैंप, क्लिप-ऑन हैंडलबार, 12.5-लीटर फ्यूल टैंक तक जाने वाली सिंगल-सीट रेसिंग काउल और मोटरसाइकिल के चमकदार क्रोम बॉडी के कंट्रास्ट वाले ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 
Mohammad Shami Bike Indian Cricketer Mohammad Shami purchases new Royal Enfield Continental GT 650
Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield
शानदार एक्सेसरीज
रॉयल एनफील्ड Continental GT 650 के लिए कई तरह की एक्सेसरीज पेश करती है। इसके लिए टूरिंग सीट्स, रेसिंग सिंगल-सीट काउल्स, फ्लाई स्क्रीन्स, ऑयल फिल्टर कैप्स, बार-एंड फिनिशर्स, हील गार्ड्स, स्विंगआर्म बॉबिन्स, इनटेक कवर्स, बार-एंड मिरर्स और टूरिंग मिरर्स उपलब्ध हैं। मोहम्मद शमी की कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में सॉफ्ट पैनियर रेल्स, वाटर-रेसिस्टेंट कवर और सॉफ्ट ब्लैक पैनियर भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
Mohammad Shami Bike Indian Cricketer Mohammad Shami purchases new Royal Enfield Continental GT 650
Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर
Royal Enfield Continental GT 650 में 648 cc, पैरेलल-ट्विन एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 47 hp का अधिकतम पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। स्लिप और असिस्ट क्लच से लैस 6-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल करके पावर को व्हील में ट्रांसफर किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed