{"_id":"649fbaf3d3a24ae059032cc9","slug":"monsoon-car-care-tips-for-electric-car-monsoon-maintenance-tips-2023-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Car Monsoon Maintenance: मानसून में अपनी इलेक्ट्रिक कार का कैसे करें रख-रखाव, जानें चार आसान टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Car Monsoon Maintenance: मानसून में अपनी इलेक्ट्रिक कार का कैसे करें रख-रखाव, जानें चार आसान टिप्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Monsoon Car Care Tips
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की शुरुआत कई लोगों के लिए अलग-अलग तरह की चिंताएं लेकर आती है। वाहन चालकों न सिर्फ सड़कों पर पानी भरने से परेशान होते हैं। बल्कि कई बार बेसमेंट पार्किंग और कुछ जगहों पर भी पानी भर जाता है, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, सड़क पर इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती संख्या के साथ, कुछ लोगों की चिंता दूसरों की तुलना में ज्यादा है।
Trending Videos
Monsoon Car Care Tips
- फोटो : iStock
चार्जिंग उपकरण सुरक्षित रखें
मानसून में इलेक्ट्रिक वाहन के रख-रखाव के लिए बनाए रखने के लिए पहला और महत्वपूर्ण कदम चार्जिंग उपकरण को सुरक्षित रखना है। यह खासतौर पर जरूरी है अगर आपने चार्जिंग स्टेशन बाहर लगाया है या पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इन उपकरणों में पानी शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है।

- फोटो : Social Media
बैटरी हेल्थ को चेक करें
बैटरी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि यह आपकी इलेक्ट्रिक कार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार के बैटरी की समय-समय पर जांच करें जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं किसी इन्सुलेशन या कनेक्टर को नुकसान तो नहीं पहुंचा है। इसकी वजह चूहे भी हो सकते हैं। यदि आपको कुछ भी असामान्य लगे, तो कार चालू किए बिना अधिकृत सर्विस सेंटर पर कॉल करें।

- फोटो : Wikimedia
इंटीरियर को साफ रखें
कार का इंटीरियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम कार में घुसते और निकलने के दौरान बाहर की कई चीजों जैसे कि पानी और अन्य कचरों को कार के अंदर पहुंचा देते हैं। इसलिए इंटीरियर को साफ रखें क्योंकि कार के अंदर पानी या नमी भी बिजली की समस्या का कारण बन सकती है। सुनिश्चित करें कि दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद हों और खराब बीडिंग के कारण कोई पानी का रिसाव न हो।

पानी भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें
आप अपनी कार को पानी से लबालब भरी सड़कों पर चलाने से बचें। यह सलाह रेगुलर इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाले वाहनों पर भी लागू होती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार के साथ दोगुनी सावधानी बरती चाहिए। क्योंकि पानी आपकी सोच से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। ईवी में बहुत सारे संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक्स और सेंसर होते हैं, इसलिए उन्हें जल्दी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, अपने बैटरी पैक की आईपी रेटिंग भी जानें। हमारा सुझाव है कि यदि आप सड़कों पर जलभराव का सामना करते हैं, तो जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता ढूंढें।