{"_id":"6a756632db22d93f8f0c88f6","slug":"monsoon-car-insurance-policy-cover-flood-damage-leave-you-paying-bill-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Car Tips: बारिश में कार डूबने पर कौन भरेगा नुकसान? जानें इंश्योरेंस में क्या होता है कवर और क्या नहीं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Monsoon Car Tips: बारिश में कार डूबने पर कौन भरेगा नुकसान? जानें इंश्योरेंस में क्या होता है कवर और क्या नहीं
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:29 AM IST
सार
Flood Damage Insurance: बारिश के दौरान कई शहरों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में अगर कार पानी में फंस जाए या उसमें पानी घुस जाए, तो सही कराने में हजारों या कभी-कभी तो लाखों रुपये तक लग जाता है। हालांकि, हर इंश्योरेंस पॉलिसी इस नुकसान को कवर नहीं करती। अगर आपके पास सिर्फ थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस है, तो कार के नुकसान का खर्च आपको खुद उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मानसून में किस तरह का कार इंश्योरेंस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Flood Damage Insurance: बारिश के दौरान कई शहरों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में अगर कार पानी में फंस जाए या उसमें पानी घुस जाए, तो सही कराने में हजारों या कभी-कभी तो लाखों रुपये तक लग जाता है। हालांकि, हर इंश्योरेंस पॉलिसी इस नुकसान को कवर नहीं करती। अगर आपके पास सिर्फ थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस है, तो कार के नुकसान का खर्च आपको खुद उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मानसून में किस तरह का कार इंश्योरेंस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस मानसून में होने वाले नुकसान को कवर करता है?
कॉम्प्रिहेंसिव और ओन डैमेज इंश्योरेंज पॉलिसी आमतौर पर बारिश, बाढ़ और जलभराव से होने वाले कई नुकसान को कवर करती हैं। इसके तहत कार की बॉडी, पेंट, सस्पेंशन, इंटीरियर, सीट, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और अन्य हिस्सों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है।
इसके अलावा तूफान, चक्रवात, पेड़ गिरने या लैंडस्लाइड जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान भी पॉलिसी के दायरे में आते हैं।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
किन नुकसान को आमतौर पर कवर किया जाता है?
कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में आमतौर पर बाढ़ और जलभराव से कार को हुआ नुकसान, भारी बारिश की वजह से इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब होना, कार के इंटीरियर और सीटों को नुकसान, पेड़ या दूसरी वस्तु गिरने से नुकसान, तूफान और चक्रवात से हुई क्षति व लैंडस्लाइड और रॉकस्लाइड जैसी घटनाओं को कवर करता है। हालांकि, यह कवरेज पॉलिसी की शर्तों, डिडक्टिबल और IDV (Insured Declared Value) पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन खराब होने पर क्या मिलेगा क्लेम?
मानसून में सबसे बड़ा खतरा इंजन में पानी घुसने का होता है। अगर कार पानी में फंस जाती है और इंजन सीज हो जाता है, तो सामान्य कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी इसे कवर नहीं करती।
इसे कॉन्सीक्वेंशियल लॉस माना जाता है। इसके लिए अलग से इंजन प्रोटेक्शन कवर लेना जरूरी होता है। यह एड-ऑन इंजन, गियरबॉक्स और ऑयल लीक से जुड़े नुकसान को कवर करता है।
विज्ञापन
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
किन स्थितियों में क्लेम रिजेक्ट हो सकता है?
हालांकि जरुरी नहीं हर बार आपको फायदा मिले ही, कुछ मामलों में इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने से इनकार भी कर सकती है। जैसे की...
पानी में फंसी कार को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश करना।
जलभराव वाले रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना।
सामान्य टूट-फूट और जंग लगना।
इंजन ऑयल और अन्य कंज्यूमेबल्स का नुकसान।
ऐसे मामलों को अक्सर पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।