{"_id":"6287b0c1f711e8148421daca","slug":"new-jeep-meridian-vs-toyota-fortuner-prices-features-specs-comparison","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Jeep Meridian Vs Toyota Fortuner: कौन-सी एसयूवी ज्यादा बेहतर, कीमत-फीचर से जानें अंतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Jeep Meridian Vs Toyota Fortuner: कौन-सी एसयूवी ज्यादा बेहतर, कीमत-फीचर से जानें अंतर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 20 May 2022 08:46 PM IST
सार
New Jeep Meridian Vs Toyota Fortuner: इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों एसयूवी के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से जानते हैं कि कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार है।
विज्ञापन
1 of 6
jeep meridian vs toyota fortuner
- फोटो : सोशल मीडिया
New Jeep Meridian Vs Toyota Fortuner: जीप ने हाल ही में 7 सीटर मेरिडियन एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस सेगमेंट में अब तक टोयोटा की फॉर्च्यूनर का दबदबा रहा है। क्या अब अपने फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के दम पर जीप मेरिडियन भारतीय बाजार में टोयोटा की फॉर्च्यूनर को पछाड़ पाएगी? इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों एसयूवी के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से जानते हैं कि कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार है।
Trending Videos
2 of 6
Jeep Meridian SUV
- फोटो : Jeep India
यहां जानें दोनों गाड़ियों के साइज
अगर दोनों गाड़ियों के साइज की बात करें तो जीप मेरिडियन की लंबाई 4769 एमएम, चौड़ाई 1859 एमएम और ऊंचाई 1698 एमएम है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2782 एमएम है। इसका मतलब यह है कि फॉर्च्यूनर के मुकाबले जीप की एसयूवी की चौड़ाई चार एमएम और व्हीलबेस 37 एमएम ज्यादा लंबा है। हालांकि, लंबाई और ऊंचाई के मामले में फॉर्च्यूनर ने मेरिडियन को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Fortuner GR Sport
- फोटो : Toyota
कौन-सी एसयूवी कितनी ताकतवर?
अगर दोनों गाड़ियों की ताकत की बात करें तो जीप मेरिडियन में 2.0 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 172 पीएम की पावर और 350 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी 6 स्पीड एमटी के साथ-साथ ऑप्शनल 9 स्पीड एटी में भी मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ टोयोटा फॉर्च्यूनर 2.8 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 204 पीएस की पावर और 420 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ऑटोमैटिक मॉडल में 500 एनएम टॉर्क जेनरेट होता है। टोयोटा 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी 7 सीटर एसयूवी मार्केट में उतार चुकी है, जो 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। टोयोटा फॉर्च्यूनर में ऑटोमैटिक के साथ-साथ मैनुअल ऑप्शन भी मौजूद है। दोनों एसयूवी में 4WD कंफिग्रेशन दिया गया है।
4 of 6
Toyota Fortuner GR Sport
- फोटो : Team-BHP
ऐसे हैं दोनों एसयूवी के फीचर
जीप मेरिडियन के फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जर, यूएसबी ए और सी पोर्ट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, 18 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील, टेरेन मोड्स, 8 वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड माउंट थर्ड रो एसी वेंट के साथ ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में जीप यूकनेक्ट, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट प्रीमियम एल्पाइन ऑडियो सिस्टम के साथ भी दिया गया है। वहीं, टोयोटा फॉर्च्यूनर में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा एसयूवी में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हैंड्सफ्री ऑपरेशन के साथ पावर्ड टेलगेट, जेबीएल साउंड सिस्टम, क्वाड एलईडी हेडलैंप, सीक्वेंसल टर्न इंडिकेटर आदि भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Jeep Meridian SUV
- फोटो : Jeep India
सेफ्टी के मामले में कौन-सी गाड़ी कितनी फिट?
सेफ्टी के लिहाज से जीप मेरिडियन में 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। वहीं, फॉर्च्यूनर में ब्रेक असिस्ट के साथ व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, 7 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल और आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।