सब्सक्राइब करें

Mid-Size SUV: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च हुई एक नई कार, जानें पावर, माइलेज और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
New New Citroen C3 Aircross Mid Size SUV Launched in India Know Specs Mileage Features
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
फ्रांसीसी वाहन निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने भारत में नई C3 Aircross SUV लॉन्च कर दी है। मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने के लिए उतारी गई इस एसयूवी की बुकिंग भी शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक ला मैसन सिट्रोएन डीलरशिप या आधिकारिक सिट्रोएन इंडिया वेबसाइट पर जाकर एसयूवी की बुकिंग कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें 25,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करना होगा। कंपनी अपनी इस नई C3 एयरक्रॉस एसयूवी की डिलीवरी इस साल 15 अक्तूबर से शुरू करेगी। इस बीच, Citroen ने देश में अपनी नई पेशकश के लिए 90 प्रतिशत स्थानीयकरण हासिल कर लिया है। 
Trending Videos
New New Citroen C3 Aircross Mid Size SUV Launched in India Know Specs Mileage Features
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
पावरट्रेन और माइलेज
नई C3 एयरक्रॉस एसयूवी को पावर देने वाला 1.2-लीटर, इनलाइन तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल प्योरटेक इंजन है। यह इंजन 5,500 rpm पर 110 PS का पावर और 1,750 rpm पर 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके साथ, C3 एयरक्रॉस 18.5 किमी प्रति लीटर का ARAI प्रमाणित माइलेज देने का दावा करता है।

वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन
कार निर्माता नई सी3 एयरक्रॉस को 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में तीन वैरिएंट्स - यू, प्लस और मैक्स के ऑप्शन के साथ पेश कर रहा है। यह पोलर व्हाइट, प्लैटिनम ग्रे, कॉस्मो ब्लू और स्टील ग्रे सहित सिंगल और डुअल-टोन कलर ऑप्शंस की एक रेंज के साथ उपलब्ध है। जबकि, डुअल-टोन शेड्स में प्लैटिनम ग्रे रूफ के साथ पोलर व्हाइट, पोलर व्हाइट रूफ के साथ प्लैटिनम ग्रे, पोलर व्हाइट रूफ के साथ कॉस्मो ब्लू, कॉस्मो ब्लू रूफ के साथ पोलर व्हाइट, पोलर व्हाइट रूफ के साथ स्टील ग्रे और कॉस्मो ब्लू रूफ के साथ स्टील ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
New New Citroen C3 Aircross Mid Size SUV Launched in India Know Specs Mileage Features
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
लुक और डिजाइन
नई Citroen SUV का डिजाइन और स्टाइल C3 हैचबैक से काफी हद तक प्रेरित है। अपफ्रंट में स्प्लिट क्रोम ग्रिल और हेडलैंप क्लस्टर हैं। हालांकि, सी-पिलर के बाद इसके अलॉय व्हील और डिजाइन इसके हैच सिबलिंग से अलग हैं। फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किया गया है। हेडलैम्प्स की तरह ही इसके रैपअराउंड टेललैंप्स में स्प्लिट सेटअप है। C3 Aircross की लंबाई लगभग 4.3 मीटर है, यानी यह Hyundai Creta एसयूवी जितनी लंबी है। 

साइज और बूट स्पेस
सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की लंबाई 4,323 mm, चौड़ाई 1,796 mm और ऊंचाई 1,665 mm और व्हीलबेस 2,671 mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है। सी3 एयरक्रॉस का बूट स्पेस 444 लीटर और तीसरी पंक्ति की सीटों को मोड़ने पर 511 लीटर है। इसे 830 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। 
New New Citroen C3 Aircross Mid Size SUV Launched in India Know Specs Mileage Features
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Social Media
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, Citroen C3 Aircross में एक टैकोमीटर के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो C3 हैचबैक में नहीं दिया गया है। हालांकि, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कंपनी की C3 हैचबैक के जैसा दिखाई देता है। SUV का 7-सीटर वर्जन दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए ब्लोअर कंट्रोल के साथ छत पर लगे एसी वेंट के साथ आता है। तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए USB चार्जिंग पोर्ट हैं। इसमें डे एंड नाइट IRVM और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स
नई सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट (एचएएस), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो के लिए वायरलेस मिररिंग, एपल कारप्ले, 7-इंच का फुल डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी पोर्ट सहित कई फीचर्स मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed