महिंद्रा थार को पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। नई एसयूवी को ग्राहकों से खासी प्रशंसा भी मिली और इसकी कुछ वैरिएंट्स का इंतजार नौ महीने को पार कर चुका है। लॉन्चिंग के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि थार का 5-डोर वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि मारुति जिमनी भारत में 5-डोर वर्जन के साथ उतारी जा सकती है, जिसके चलते महिंद्रा ने अपनी रणनीति बदली है।
Mahindra Thar के चाहने वालों के लिए खुशखबरी: पांच दरवाजों वाली थार का इंतजार जल्द होगा खत्म!
लेकिन जिस तरह से इसके 3-डोर वर्जन को शानदार रेस्पॉन्स मिला, इससे अंदाजा लगाया गया कि कंपनी 5-डोर वर्जन नहीं उतारेगी। लेकिन एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म है। एक रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा जल्द ही थार के 5-डोर वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टेस्टिंग में थार के 5-डोर वर्जन में बोलेरो की बॉडी प्रयोग की जाएगी।
वहीं अगर थार को 5-डोर वर्जन के साथ लाया जाता है तो भारतीय बाजार में उसे अच्छी खासी कामयाबी मिल सकती है। वहीं इसकी ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी में भी बढ़ोतरी होगी, साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी और काफी बूट स्पेस भी मिलेगा। इसमें रेगुलर थार के मुकाबले लंबा व्हीलबेस और रीडिजाइन बॉडी मिल सकती है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि 5-डोर वर्जन में हार्डटॉप स्टैंडर्ड मिलेगा। हालांकि महिंद्रा की तरफ से 5-डोर वर्जन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक थार में अतिरिक्त दरवाजों और ज्यादा केबिन स्पेस छोड़ को छोड़कर बाकी सभी कुछ महिंद्रा थार जैसा ही होगा। अभी थार 4 सीटर है, और केवल एंडवेंचर लर्वस के लिए ही है। इसके खरीदार भी वहीं हैं, जिनके पास पहले से एक कार है। 3-डोर वर्जन में पीछे की तरफ बैठने के लिए आगे की सीट को झुकाना पड़ता है, वहीं थार में बूट स्पेस की जबरदस्त कमी खलती है।
थार पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है। नई पीढ़ी की थार में 2.0 लीटर का T-GDi mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 2,2 लीटर mHawk डीजल इंजन 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क मिलता है।
