फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Tekton: दमदार लुक, टर्बो पावर और 5-स्टार सेफ्टी…लॉन्च हुई नई निसान टेक्टॉन, जानें कीमत और खास फीचर्स

Thu, 09 Jul 2026 01:50 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 09 Jul 2026 01:50 PM IST
सार

Nissan Tekton Launch: निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी टेक्टॉन लॉन्च कर दी है। इसमें लेवल-2 ADAS से लेकर पैनोरमिक सनरूफ तक कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके वेरिएंट्स, इंजन और फीचर्स के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Nissan Tekton launched India, know price, features, 5-star safety all details
निसान टेक्टॉन भारत में लॉन्च - फोटो : amarujala.com
Nissan Tekton Features: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अब मुकाबला काफी तेज होने वाला है। आज यानी नौ जुलाई को निसान की टर्बो-पेट्रोल इंजन, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ नई टेक्टॉन एसयूवी भारत में दस्तक दे चुकी है। आकर्षक कीमतों और छह वेरिएंट्स के बड़े लाइनअप के साथ आई यह एसयूवी आज से ही बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी इसके हाइब्रिड इंजन का एलान नहीं किया है।
Nissan Tekton launched India, know price, features, 5-star safety all details
निसान टेक्टॉन - फोटो : nissan
दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प
निसान टेक्टॉन को दो बेहतरीन टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स और शानदार माइलेज दावों के साथ पेश किया गया है। 
  • इसका पहला विकल्प 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 99 bhp की पावर और 166 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो 19.5 kmpl का माइलेज देने का दावा करता है। 
  • वहीं, ज्यादा पावर पसंद करने वालों के लिए दूसरा विकल्प 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160 bhp की ताकत और 280 Nm का भारी टॉर्क देता है। इस वेरिएंट में ग्राहकों को छह-स्पीड मैनुअल (MT) गियरबॉक्स के साथ 17.8 kmpl और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 18.5 kmpl का बेहतरीन माइलेज विकल्प मिलता है।
Nissan Tekton launched India, know price, features, 5-star safety all details
निसान टेक्टॉन - फोटो : nissan
डिजाइन और डाइमेंशन कैसा है?
रोड प्रेजेंस के मामले में भी यह कार एकदम शानदार है। इसका फ्रंट डिजाइन निसान की आइकॉनिक और ग्लोबल एसयूवी निसान पेट्रोल से प्रेरित है। इसी वजह से इसे बेबी पेट्रोल भी कहा जा रहा है। 
  • लुक: 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ मॉडर्न कनेक्टेड टेल लैंप्स के साथ यह टेक्टॉन काफी आकर्षित दिखती है।
  • साइज: इसकी कुल लंबाई 4.3 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2.6 मीटर का है, जिससे केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस मिलता है।
  • बूट स्पेस: इसमें नॉर्मल कंडीशन में 518 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है, जिसे रियर सीट्स को फोल्ड करके 1789 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। यह कार ग्राहकों के लिए छह सिंगल-टोन और 5 ड्यूल-टोन खूबसूरत कलर्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Tekton launched India, know price, features, 5-star safety all details
निसान टेक्टॉन भारत में लॉन्च - फोटो : nissan
नई निसान टेक्टॉन में कौन-कौन से फीचर्स हैं?
फीचर्स और सुरक्षा के साथ कंपनी ने किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया है। इसमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त फीचर है। अगर आप इसके टॉप-एंड वेरिएंट Tekna+ को चुनते हैं, तो आपको ऐसे फीचर्स मिलेंगे कि आपका सफर एकदम सुकून भरा और आरामदायक हो सकता है।
  • इंफोटेनमेंट: गूगल इंटीग्रेशन के साथ 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • कम्फर्ट: पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, शानदार एम्बियंट लाइटिंग और प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलता है।
  • ड्राइविंग असिस्ट: मुश्किल रास्तों और पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लेवल-2 ADAS तकनीक भी है।
विज्ञापन
Nissan Tekton launched India, know price, features, 5-star safety all details
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का दावा - फोटो : nissan
क्या यह गाड़ी सुरक्षित है?
हां...कंपनी का दावा है कि इसमें सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। रेनो डस्टर की तरह ही टेक्टन को भी BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed