NHAI का खुलासा: हाईवे की बदहाली का वायरल वीडियो निकला चार महीना पुराना, प्राधिकरण ने यात्रियों से की यह अपील
NHAI: सोशल मीडिया पर इन दिनों नेशनल हाईवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे की खस्ताहाल स्थिति दिखाई जा रही है। हालांकि, अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। NHAI ने फैक्ट-चेक जारी कर वायरल दावे पर अपना पक्ष रखा है। आइए जानते हैं कि NHAI ने इस वीडियो को लेकर क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NHAI Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों नेशनल हाईवे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे की खस्ताहाल स्थिति काे दिखाया जा रहा है, लेकिन अब इस वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। एनएचएआई ने खुद फैक्ट-चेक के जरिए जवाब दिया है। आइए जानते हैं एनएचएआई ने क्या कहा ?
Highway Viral Video: नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर फैक्ट चेक जारी किया है। इस वीडियो में एक राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति दिखाई गई है, जिसे देखकर कई लोग इसे वर्तमान हालात मान रहे हैं। हालांकि, NHAI ने साफ किया है कि ऐसा नहीं है।
करीब चार महीने पुराना है वीडियो
NHAI के अनुसार, जिस सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, वह लगभग चार महीने पुराना है और इसे अभी का बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि असलीयत इसके परे है।
#FactCheck: NHAI would like to clarify that the information being circulated in this post is misleading. The video being shared of the stretch is approximately four months old and is being circulated out of context to create a misleading narrative. The matter has already been… pic.twitter.com/1lIvxtoRrL
— NHAI (@NHAI_Official) July 7, 2026
पहले ही हो चुकी है कार्रवाई
प्राधिकरण ने अपने बयान में यह भी कहा कि वीडियो में दिखाए गए मामले पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इसलिए वायरल क्लिप को देखकर यह मान लेना कि सड़क की स्थिति आज भी वैसी ही है, सही नहीं है।
इसके साथ ही NHAI ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बिना सत्यापन के ऐसे वीडियो या पोस्ट आगे शेयर न करें। संस्था का कहना है कि पुराने कंटेंट को नए घटनाक्रम की तरह पेश करने से लोगों के बीच भ्रम फैलता है और गलत धारणा बनती है।
क्यों जरूरी है यह जानकारी?
NHAI के अनुसार देशभर में लाखों लोग रोज हाईवेपर सफर करते हैं। ऐसे में अगर कोई पुरानी चीज वायरल होती है, तो इससे चालकों में अनावश्यक चिंता पैदा हो सकती है। इसका असर ट्रैफिक और यात्रा से जुड़े फैसलों पर भी पड़ सकता है।
NHAI ने अपने फैक्ट चेक पोस्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) को भी टैग किया है। संस्था ने कहा कि भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकना जरूरी है ताकि लोगों तक सही और अद्यतन जानकारी पहुंचे।
हाईवे पर निकलने से पहले क्या करें?
एक्सपर्ट्स कहते हैं अगर आप हाईवे पर यात्रा करने वाले हैं, तो किसी वायरल वीडियो पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें। NHAI की वेबसाइट, NHAI एप या माईफास्टैग एप के जरिए सड़क और यात्रा से जुड़े ताजा अपडेट देखे जा सकते हैं। इससे गलत जानकारी के आधार पर निर्णय लेने से बचा जा सकता है।