{"_id":"5d2486378ebc3e6d0e205dda","slug":"pay-rs-3900-and-take-home-tvs-jupiter-zx-and-save-also-rs-7000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कंपनी दे रही है कम डाउन पेमेंट में स्कूटर खरीदने का मौका, जानें ऑफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये कंपनी दे रही है कम डाउन पेमेंट में स्कूटर खरीदने का मौका, जानें ऑफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
TVS Jupiter ZX
- फोटो : TVS
Link Copied
जुलाई के महीने में TVS Motor कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए लेकर आई है कम डाउन पेमेंट वाला ऑफर। जी हां, कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर Jupiter ZX पर सबसे कम डाउन पेमेंट का ऑफर पेश किया है। साथ ही कुछ और भी ऑफर्स पेश किये हैं। आइये जानते हैं।
Trending Videos
सिर्फ 3900 रुपये में ले जाओ TVS Jupiter ZX
2 of 3
TVS Jupiter
- फोटो : Google
TVS ने जो ऑफर पेश किया है, इसके तहत सिर्फ 3,900 रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप Jupiter ZX स्कूटर को घर ले जा सकते हैं। लेकिन बाकी बची हुई राशि को EMI के जरिये चुका सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी इस स्कूटर पर 7.99 फीसदी की कम ब्याज दर का भी ऑफर दे रही है। इसके अलावा जीरो प्रोसेसिंग फीस की भी सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं Jupiter ZX की खरीद पर पूरे 7,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि Paytm के जरिये इस स्कूटर को खरीदने पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Jupiter ZX फीचर्स
3 of 3
2017 TVS Jupiter
इंजन की बात करें तो Jupiter ZX में 109.7 सीसी CVTi इंजन दिया गया है, जो 7.88 PS पावर और 8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। एक लीटर में यह 62 किलोमीटर की माइलेज देता है। दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 52,645 रुपये से लेकर 59,635 रुपये तक जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।