सब्सक्राइब करें

Vespa: पियाजियो ने लॉन्च किया वेस्पा का लिमिटेड-एडिशन मॉडल, मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने खुद किया डिजाइन, जानें खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Piaggio Vespa Justin Bieber X edition scooter Piaggio launches new limited-edition model of a Vespa scooter called Justin Bieber X edition scooter designed by Justin Bieber himself
Piaggio Vespa Justin Bieber X Edition Scooter - फोटो : Piaggio
इटली की स्कूटर बनाने के लिए मशहूर कंपनी Piaggio (पियाजियो) अपने ग्राहकों को अनोखी साझीदारी के जरिए खुश करने के लिए भी जानी जाती है। कंपनी ने अतीत में Dior (डायर) और Giorgio Armani (जियोर्जियो अरमानी) जैसे ब्रांडों के साथ भी गठजोड़ किया है। कंपनी ने अब दुनियाभर में पॉप म्यूजिक के स्टार जस्टिन बीबर के साथ एक नई परियोजना के लिए  पार्टनरशिप की है जो समकालीन पॉप कल्चर और पारंपरिक इतालवी शिल्प कौशल को दर्शाती है।

पियाजियो ने Vespa (वेस्पा) स्कूटर का एक नया लिमिटेड-एडिशन मॉडल लॉन्च किया है जिसका नाम Justin Bieber X edition (जस्टिन बीबर एक्स एडिशन) रखा गया है। इस स्कूटर को खुद जस्टिन बीबर ने डिजाइन किया है।
 
Trending Videos
Piaggio Vespa Justin Bieber X edition scooter Piaggio launches new limited-edition model of a Vespa scooter called Justin Bieber X edition scooter designed by Justin Bieber himself
Piaggio Vespa Justin Bieber X Edition Scooter - फोटो : Piaggio
Justin Bieber X एडिशन को तीन इंजन ऑप्शन - 50cc, 125cc, और 150cc में उपलब्ध कराया गया है। और पूरी रेंज में फायर स्टिकर्स के साथ एक्सक्लूसिव व्हाइट पेंट स्कीम दी गई है। स्कूटर के 12-इंच रिम्स पर भी यही पेंट थीम देखी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Piaggio Vespa Justin Bieber X edition scooter Piaggio launches new limited-edition model of a Vespa scooter called Justin Bieber X edition scooter designed by Justin Bieber himself
Piaggio Vespa Justin Bieber X Edition Scooter - फोटो : Piaggio Vespa
रिपोर्ट के मुताबिक पॉप स्टार बीबर ने कहा, "पहली बार जब मैंने वेस्पा की सवारी की, तो वह यूरोप में कहीं था, शायद लंदन या पेरिस में। मुझे बस एक वेस्पा देखना याद है और 'मैं उनमें से एक की सवारी करना चाहता हूं।' और मेरे बहुत शानदार समय बीता था, हवा में मेरे बाल उड़ रहे थे, वह आजादी। यह मजेदार था।" 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vespa (@vespa)

Piaggio Vespa Justin Bieber X edition scooter Piaggio launches new limited-edition model of a Vespa scooter called Justin Bieber X edition scooter designed by Justin Bieber himself
Piaggio Vespa Justin Bieber X Edition Scooter - फोटो : Piaggio Vespa
इस स्कूटर की कुछ प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो इसमें फुल एलईडी लाइटिंग और एक टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल का इस्तेमाल किया गया है, जो ढेर सारी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, लिमिटेड एडिशन स्कूटर बैग, दस्ताने की एक जोड़ी और एक कस्टम डिजाइन के साथ एक सफेद हेलमेट सहित कुछ एक्सक्लूसिव सामान के साथ आएगा। 
विज्ञापन
Piaggio Vespa Justin Bieber X edition scooter Piaggio launches new limited-edition model of a Vespa scooter called Justin Bieber X edition scooter designed by Justin Bieber himself
Piaggio Vespa Justin Bieber X Edition Scooter - फोटो : Piaggio Vespa
कंपनी 18 अप्रैल से स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू करने वाली है और इसकी कीमत का एलान भी अगले हफ्ते होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी संभावना नहीं है कि यह स्कूटर जल्द ही भारतीय ग्राहकों को बेचा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed