सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: डिवाइडर से टकराकर हवा में लहराकर 100 मीटर दूर पहुंची, कितनी थी पंत के कार की रफ्तार?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident BMW Car accident in Roorkee News in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे पंत की कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। बेहद भयानक हादसे में पंत के सिर, कमर, पीठ और पैर में काफी चोटें आई हैं। टक्कर कितना भीषण था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि पंत कार से बाहर निकल चुके थे और समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचाया दिया गया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
Trending Videos
Rishabh Pant Accident BMW Car accident in Roorkee News in Hindi
ऋषभ पंत का एक्सिडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बेहद भीषण था हादसा
बताया जा रहा है कि पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची, जिसके बाद उसमें आग लग गई। सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा कितना भयानक था इसकी गवाही दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीरें दे रही हैं। घटनास्थल के हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंत की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उड़ गई। इसके बाद डिवाइडर से बीच एक पोल से टकराने के बाद रोड के दूसरी तरफ काफी दूर जाकर गिरी। कार जिस डिवाइडर से टकराई और जहां रूकी उन दोनों जगहों की बीच की दूरी करीब 100 से 150 मीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident BMW Car accident in Roorkee News in Hindi
एक्सिडेंट के बाद ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के पुर्जे सड़क पर दूर तक बिखर गए। खबरों के मुताबिक डिवाइडर और सड़क पर हादसे के निशान बता रहे हैं कि हादसा बेहद भयानक था। कार जितनी दूर जाकर गिरी उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा रही होगी। तेज टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह स्वाहा हो गई। 
Rishabh Pant Accident BMW Car accident in Roorkee News in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
सिर में टांके, पैर में फ्रैक्चर
हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में पंत की हालत गंभीर थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ। पंत की हालत सुधरने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। सक्षम हॉस्पिटल के डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है और माथे पर भी चोट है। माथे पर कुछ टांके लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident BMW Car accident in Roorkee News in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक  MRI के बाद ही पता चलेगा कि उनके घुटने में कौन सी हड्डी टूटी है। पंत को ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed