सब्सक्राइब करें

Royal Enfield 650cc: रॉयल एनफील्ड 650cc क्रूजर की स्पाय तस्वीरें आईं सामने, लॉन्च के लिए लग रही है तैयार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 09:39 PM IST
सार

Royal Enfield Super Meteor 650 क्रूजर को लाइन-अप में सबसे ऊपर पोजिशन किए जाने की संभावना है। जिससे इसकी कीमत इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 दोनों की तुलना में ज्यादा होगी।

विज्ञापन
Royal Enfield 650cc Cruiser Spied Launch Anticipated Quickly See the Features Price in Hindi
Royal Enfield 650 - फोटो : For Reference Only
Royal Enfield ने 2019 में 650cc इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल GT650 ट्विन्स लॉन्च किए थे। बाइक निर्माता कंपनी तब से भारतीय बाजार में धूम मचा रही है। रॉयल एनफील्ड की ओर से इस साल अगली बड़ी लॉन्च Hunter 350 (हंटर 350) होगी, जो एक एंट्री-लेवल बाइक है। हंटर के बाद जल्द ही Super Meteor 650 c क्रूजर बाइक आएगी, जो 650cc ट्विन्स से इंजन और गियरबॉक्स जैसे प्रमुख मैकेनिकल्स साझा करेगी। हाल ही में कुछ 650cc रॉयल एनफील्ड क्रूजर की स्पाय तस्वीरें सामने आईं हैं, और इसके लुक से मोटरसाइकिल लॉन्च के लिए तैयार लगती है। Royal Enfield Super Meteor 650 क्रूजर को लाइन-अप में सबसे ऊपर पोजिशन किए जाने की संभावना है। जिससे इसकी कीमत इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 दोनों की तुलना में ज्यादा होगी। 
Trending Videos
Royal Enfield 650cc Cruiser Spied Launch Anticipated Quickly See the Features Price in Hindi
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : For Reference Only
इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स, अलॉय व्हील्स, आकर्षक टायर्स, ट्रिपर नेविगेशन कंसोल और कुछ अन्य फीचर शामिल हैं। बाइक में 270 डिग्री फायरिंग कोण के साथ स्लीक और भरोसेमंद 647cc, चार स्ट्रोक पैरलल ट्विन इंजन होगा। इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी में यह मोटर 47 बीएचपी का पावर और 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। और Super Meteor 650  में भी इसी तरह के आउटपुट की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield 650cc Cruiser Spied Launch Anticipated Quickly See the Features Price in Hindi
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : For Reference Only
गियरबॉक्स स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड यूनिट होगा। सुरक्षा उपकरणों के मामले में, डुअल चैनल ABS दोनों पहियों पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक के साथ स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक भी पेश किए जा सकते हैं। नई मोटरसाइकिल में सीट नीची मिलेगी और नए राइडिंग एर्गोनॉमिक्स, किक आउट फुटपेग जैसे अन्य महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। नई मोटरसाइकिल की कीमत 4 लाख रुपये से कम होने की संभावना है। Royal Enfield की नई 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल का मुकाबला Kawasaki Vulcan 650 और Benelli 502C क्रूजर से होगा। 
Royal Enfield 650cc Cruiser Spied Launch Anticipated Quickly See the Features Price in Hindi
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : For Reference Only
Royal Enfield जानबूझकर मिड-सेगमेंट मोटरसाइकिल मार्केट में खेल रही है, और 300-800cc सेगमेंट से बाहर निकलने की कोई जल्दी नहीं दिखा रही है। रॉयल एनफील्ड का प्राथमिक बाजार भारत है, और यहां की सड़कें 300-800cc ब्रैकेट में मोटरसाइकिलों के लिए सबसे मुफीद हैं। भारत में जिस तरह की सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर है, वह लीजर मोटरसाइकिलों के लिए बहुत बेहतर नहीं हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Royal Enfield 650cc Cruiser Spied Launch Anticipated Quickly See the Features Price in Hindi
Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield
इसके अलावा, इस सेगमेंट में ऑपरेट करने से रॉयल एनफील्ड को अपनी मोटरसाइकिलों की कीमत काफी कम रख पाती है। जिससे वे भारत में बड़ी संख्या में खरीदारों के लिए सुलभ हो जाते हैं। भारत में बाइक बेचने के अलावा, रॉयल एनफील्ड का दुनिया भर में महत्वपूर्ण निर्यात बाजार भी है। यहां तक कि निर्यात बाजारों में भी, रॉयल एनफील्ड अपने किफायती पेशकशों के लिए जाना जाता है। जिसे मोटरसाइकिल की दिग्गज कंपनी जल्दबाजी में बदलना नहीं चाहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed