{"_id":"63243f2483196f607d7af55f","slug":"royal-enfield-s-second-cheapest-bike-hunter-350-almost-beats-classic-350-in-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hunter 350: रॉयल एनफील्ड की सस्ती बाइक हंटर 350 ने मचाई धूम, क्लासिक 350 को भी दे रही चुनौती, जानें खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hunter 350: रॉयल एनफील्ड की सस्ती बाइक हंटर 350 ने मचाई धूम, क्लासिक 350 को भी दे रही चुनौती, जानें खासियत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:48 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड की सस्ती बाइक हंटर 350 भारतीय बाजार में आते ही छा गई है। बेहद कम समय में इस बाइक को पसंद करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसकी लोकप्रियता क्लासिक 350 से भी ज्यादा हो रही है। आखिर क्या खास है हंटर 350 में आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के युवाओं को एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। इसलिए नई गाड़ी और बाइक को खरीदने में ज्यादा देर नहीं करते। कुछ इसी तरह का रिएक्शन रॉयल एनफील्ड की सस्ती बाइक हंटर 350 को भी मिला है। भारतीय बाजार में पेश होने के कुछ समय बाद ही इस बाइक को पसंद करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।
हंटर 350 दे रही क्लासिक 350 को चुनौती
2 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिक्री के आंकड़ों को देखें तो अगस्त 2022 में हंटर की 18197 यूनिट बिकीं। जबकि इसी अवधि में क्लासिक 350 की कुल 18893 यूनिट की बिक्री हुई। दोनों के बीच सिर्फ 796 यूनिट का फासला रहा।
कितनी है कीमत
3 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
हंटर 350 के रेट्रो वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये तक है। जबकि मेट्रो डैपर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है और टॉप वैरिएंट मेट्रो रेबेल की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये है। वहीं ड्यूल चैनल एबीएस के साथ क्लासिक 350 की एक्स शोरूम कीमत 2.18 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ रंगों में हंटर 350
4 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
हंटर 350 के तीनों वैरिएंट को कंपनी ने कुल आठ रंगों में पेश किया है। इनमें डैपर वाइट, डैपर एश, डैपर ग्रे, रेबेल ब्लैक, रेबेल ब्लू, रेबेल रेड, रेट्रो फैक्ट्री ब्लैक और रेट्रो फैक्ट्री सिल्वर हैं।
विज्ञापन
कैसा है लुक
5 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
हंटर 350 का डिजाइन बाकी रॉयल एनफील्ड की तुलना में हटकर नियो-रेट्रो लुक दिया गया है जिसमें हल्की सी स्क्रैम्बलर डिजाइन की झलक भी मिलती है। बाइक हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप के साथ आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।