{"_id":"6394961b96f1b33bdb6ef82b","slug":"royal-enfield-to-launch-new-himalayan-650cc-and-scram-650cc-bikes-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी ज्यादा पावरफुल हिमालयन और स्क्रैम, 650cc इंजन से होगी लैस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी ज्यादा पावरफुल हिमालयन और स्क्रैम, 650cc इंजन से होगी लैस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Bike
- फोटो : Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अपने नए मॉडल्स को खरीदारों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से उत्साहित, कंपनी अब भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिलों की बड़ी रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक नया 450cc प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जिसका इस्तेमाल नई हिमालयन 450 और एक नई नेकेड बाइक सहित 5 मोटरसाइकिलों को विकसित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, Royal Enfield वैश्विक स्तर पर अपनी 650cc मोटरसाइकिल रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है।
Trending Videos
Royal Enfield Super Meteor 650
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने आधिकारिक तौर पर जनवरी 2023 में देश में नई Super Meteor 650 (सुपर मीटियोर 650) को लॉन्च करने का एलान किया है। इसके अलावा, कंपनी SG650 कॉन्सेप्टपर आधारित एक नई Classic 650 (क्लासिक 650) और Shotgun 650 (शॉटगन 650) की भी टेस्टिंग कर रही है। इसे अलावा, Royal Enfield एक नई Bullet 650 (बुलेट 650) और एक फेयर्ड Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) विकसित कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि रॉयल एनफील्ड एक नई Scrambler 650 (स्क्रैम्बलर 650) और एक ऑल-न्यू Himalayan 650 (हिमालयन 650) भी विकसित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि नई Royal Enfield 650cc Scrambler (रॉयल एनफील्ड 650 सीसी स्क्रैम्बलर) 2024 में लॉन्च होगी। जबकि, Himalayan 650 (हिमालयन 650) 2025 की शुरुआत में आएगी। इन दो मोटरसाइकिलों से पहले, रॉयल एनफील्ड 2023 में Shotgun 650, Classic 650 और Continental GT 650 और 2024 की शुरुआत में Bullet 650 लॉन्च करेगी।
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Royal Enfield Scram (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम) या Scrambler 650 (स्क्रैम्बलर 650) को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि मोटरसाइकिल को 2023 में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। स्पॉट किया गया मॉडल स्पोक व्हील्स, यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, इंटरसेप्टर जैसे फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, राउंड हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स और एक राउंड एलईडी टेल-लाइट और हेडलैंप से लैस था।
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
रॉयल एनफील्ड का 650cc प्लेटफॉर्म भारी और चौड़ा है, और ऑफ-रोडिंग की जरूरतों के अनुरूप होने की संभावना नहीं है। ऑफ-रोडिंग के लिए बाइक को हल्का और फुर्तीला होना चाहिए। रॉयल एनफील्ड को मोटरसाइकिल के कुल वजन को कम करने के लिए कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी। ब्रांड के लेटेस्ट क्रूजर, सुपर मीटियोर 650 का वजन 241 किलोग्राम है जो इंटरसेप्टर 650 की तुलना में 39 किलोग्राम भारी है।