आजकल हर दूसरी एसयूवी और कार में सनरूफ एक स्टेटस सिंबल बन गया है। लोग इसे कार की खूबसूरती और केबिन को हवादार बनाने के लिए पसंद करते हैं, लेकिन हाल के दिनों में एक खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ लहराना या रील बनाना। ऐसे में ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि सनरूफ कभी भी खड़े होने के लिए डिजाइन नहीं किया गया था।
{"_id":"698dce3120e86d66df03edde","slug":"safe-driving-tips-don-t-let-your-passion-sunroof-cars-prove-costly-remember-important-things-before-driving-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Safe Driving Tips: सनरूफ कार का शौक कहीं पड़ न जाए भारी, ड्राइविंग से पहले गांठ बांध लें ये जरूरी बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Safe Driving Tips: सनरूफ कार का शौक कहीं पड़ न जाए भारी, ड्राइविंग से पहले गांठ बांध लें ये जरूरी बातें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:27 PM IST
सार
Sunroof Safety Tips India: भारत में सनरूफ वाली कारों का क्रेज तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल खतरनाक साबित हो रहा है। सनरूफ ताजी हवा और रोशनी के लिए है, न कि स्टंट या रील बनाने के लिए। अचानक ब्रेक या मोड़ पर सनरूफ से बाहर निकला व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
Sunroof in Car
- फोटो : Freepik
Trending Videos
Car Sunroof
- फोटो : FREEPIK
क्यों खतरनाक है सनरूफ से बाहर निकलना?
कार के अंदर सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच सीट बेल्ट होता है। जब आप सनरूफ से बाहर निकलते हैं, तो आप इस सुरक्षा कवच को छोड़ देते हैं। इसके जोखिम काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं, जैसे:
अचानक ब्रेक का झटका: अगर ड्राइवर अचानक ब्रेक मारता है, तो सनरूफ से बाहर निकला व्यक्ति सीधे बोनट पर या सड़क पर गिर सकता है।
बैलेंस बिगड़ना: तेज रफ्तार में हवा का दबाव इतना अधिक होता है कि कोई भी अपना संतुलन खो सकता है।
बाहरी खतरे: हवा में उड़ते कंकड़, पतंग की डोर (मांझा) या बिजली के लटकते तार जानलेवा साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़े: MG Majestor: एमजी ने 7-सीटर मैजेस्टर SUV भारत में पेश की, अप्रैल में शुरू होगी बुकिंग, जानें सभी फीचर्स

Hyundai Staria MPV
- फोटो : Hyundai
नियमों के उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल
अब पुलिस सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी गश्त कर रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की पुलिस ने स्पष्ट किया है कि:
वायरल वीडियो पर एक्शन: अगर कोई रील या वीडियो वायरल होता है जिसमें सनरूफ स्टंट दिख रहा है, तो नंबर प्लेट के आधार पर सीधे घर चालान भेजा जा रहा है। इसे रैश ड्राइविंग माना जाता है, जिसमें न केवल जुर्माना बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने और जेल की सजा का भी प्रावधान है।
ये भी पढ़े: Best ABS Scooters: किफायती बजट में सुरक्षित ब्रेकिंग चाहिए? ये हैं भारत में एबीएस फीचर वाले बेस्ट स्कूटर

2025 BYD Seal
- फोटो : BYD
कार मालिकों के लिए जरूरी गाइडलाइंस
अगर आपकी कार में सनरूफ है, तो इन बातों का गांठ बांध लें:
सिर्फ ताजी हवा के लिए: सनरूफ का इस्तेमाल केबिन को ठंडा करने या शाम की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए करें।
बच्चों पर रखें नजर: अक्सर माता-पिता बच्चों को सनरूफ से बाहर निकलने देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है। बच्चों की हड्डियां नाजुक होती हैं, एक छोटा सा झटका भी उन्हें गंभीर चोट पहुंचा सकता है।
खिड़कियों का करें प्रयोग: अगर कार रुकी हुई भी है और आपको बाहर किसी से बात करनी है, तो सनरूफ के बजाय खिड़की या दरवाजे का इस्तेमाल करें।