सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Record-Breaking Start India Hits Highest-Ever Jan Auto Sales 2026, 2-Wheelers & PVs See Double-Digit Growth

SIAM: जनवरी 2026 में ऑटो सेक्टर में दमदार उछाल: क्या वाहनों की बढ़ती मांग से बदलेगा ट्रेंड? जानें ताजा आंकड़े

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 13 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

India Auto Sales January: साल 2026 का आगाज ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद मजबूत और उत्साहजनक रहा है। शहरी मांग और सरकारी नीतियों के सपोर्ट से बिक्री के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। SIAM के अनुसार, यह केवल ग्रोथ नहीं बल्कि एक एतिहासिक प्रदर्शन है, जहां हर सेगमेंट ने अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

Record-Breaking Start India Hits Highest-Ever Jan Auto Sales 2026, 2-Wheelers & PVs See Double-Digit Growth
ऑटो सेक्टर ग्रोथ - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार

भारत के ऑटो उद्योग ने 2026 की शुरुआत रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ की है। जनवरी में दोपहिया बिक्री 26.2% और तीनपहिया 30.2% बढ़ी, जबकि यात्री वाहन 12.6% उछले। कुल उत्पादन 29.27 लाख यूनिट तक पहुंच गया। उद्योग निकाय सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने इसे अब तक की सबसे मजबूत जनवरी बताया है।
Trending Videos

 
सेगमेंट जनवरी 2025 जनवरी 2026 ग्रोथ (%)
कुल यात्री वाहन 3,99,386 4,49,616 12.6%
कुल दोपहिया 15,26,218 19,25,603 26.2%
कुल तीनपहिया 58,167 75,725 30.2%

Record-Breaking Start India Hits Highest-Ever Jan Auto Sales 2026, 2-Wheelers & PVs See Double-Digit Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ai

फैमिली कारों का बढ़ा क्रेज
जनवरी 2026 में फैमिली ने कारों पर जमकर प्यार लुटाया। पीवी यानि की यात्री वाहन साल-दर-साल 12.6% की वृद्धि के साथ कुल 4,49,616 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3,99,386 यूनिट्स था। ये दिखाता है कि मध्यम वर्ग अब बेहतर और प्रीमियम कारों की ओर रुख कर रहा है।

कैटेगरी कुल बिक्री (यूनिट्स) वार्षिक वृद्धि (%)
कुल कार/SUVs 4,49,616 12.6%
विज्ञापन
विज्ञापन

Record-Breaking Start India Hits Highest-Ever Jan Auto Sales 2026, 2-Wheelers & PVs See Double-Digit Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ai

स्कूटर और बाइक की रिकॉर्ड तोड़ दौड़
सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े दोपहिया सेगमेंट से आए हैं, इस बार यहां 26.2% की भारी ग्रोथ देखी गई। स्कूटर की  बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया। इसके अलावा बाइक की मांग भी कम नहीं रही, ये भी 20.3% बढ़कर 11.26 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई।

वाहन का प्रकार कुल बिक्री (यूनिट्स/सीट्स) वार्षिक वृद्धि (%)
मोटरसाइकिल 11,26,416 20.3%
स्कूटर 7,50,580 36.9%
मोपेड 48,607 16.1%
कुल दोपहिया 19,25,603 26.2%



क्यों बढ़ी मांग: जीएसटी दरों में कटौती और बजट 2026 की घोषणाओं ने आम आदमी के लिए गाड़ी खरीदना आसान बना दिया है।

Record-Breaking Start India Hits Highest-Ever Jan Auto Sales 2026, 2-Wheelers & PVs See Double-Digit Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ai

तीनपहिया और कमर्शियल सेगमेंट
तीनपहिया वाहनों की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है, जो छोटे व्यापारियों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की मजबूती को दर्शाता है। पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में 30% से ज्यादा की ग्रोथ ने सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती जरूरतों को रेखांकित किया है।

वाहन का प्रकार कुल बिक्री (यूनिट्स) वार्षिक वृद्धि (%)
पैसेंजर कैरियर 60,881 30.4%
गुड्स कैरियर 13,374 33.4%
ई-रिक्शा 925 -7.9% (गिरावट)
ई-कार्ट 545 18.5%
कुल तीनपहिया 75,725 30.2%


क्या आगे भी रहेगी रफ्तार?
SIAM के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन (Rajesh Menon) ने कहा कि 2026 की शुरुआत सकारात्मक रही है और जीएसटी दरों में कटौती के बाद मांग को समर्थन मिला है। उन्होंने ये भी कहा कि यूनियन बजट 2026 में विनिर्माण को मजबूत करने वाली पहलों और नीति समर्थन से मध्यम अवधि में विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर 29.27 लाख यूनिट का उत्पादन इस बात का संकेत है कि उद्योग नई कैलेंडर वर्ष में मजबूत गति के साथ प्रवेश कर चुका है। सरकार की विनिर्माण प्रोत्साहन योजनाएं और उपभोक्ता-हितैषी नीतियां बाजार की मांग को बनाए रखने में मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed