{"_id":"6471fd0518f2052f410dd5e7","slug":"simple-energy-ev-plan-company-working-on-two-new-electric-scooters-one-electric-bike-and-one-electric-car-2023-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple Energy: इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर सिंपल एनर्जी की बड़ी योजना, लाएगी दो नए ई-स्कूटर, ई-बाइक, ई-कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple Energy: इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर सिंपल एनर्जी की बड़ी योजना, लाएगी दो नए ई-स्कूटर, ई-बाइक, ई-कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने हाल ही में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) पेश किया है। लॉन्च इवेंट में, दोपहिया वाहन निर्माता ने खुलासा किया है कि वह दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रहा है जो अगले 18 महीनों में आएगी। सिंपल के आनेवाले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन की तुलना में ज्यादा किफायती होंगे। सिंपल वन की कीमत बेंगलुरु में 1.45 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
Trending Videos
Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
कैसे होंगे वाहन और कितनी होगी कीमत
उनमें से एक परफॉर्मेंस टू-व्हीलर होगा और दूसरा रोजमर्रा का यूटिलिटी वाहन के मकसद से बनाया जाएगा। आने वाले सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर, में उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा जो वन ई-स्कूलट में दिया गया है। आनेवाले ई-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच होगी। इन मॉडलों का उत्पादन अगले 8-10 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक बाइक एक प्रीमियम प्रोडक्ट होगी और इसकी कीमत 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
लाएगी इलेक्ट्रिक कार
इसके अलावा, इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप 2025 तक इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री करेगा। सिंपल इलेक्ट्रिक कार ओला के आगामी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को टक्कर देगी। सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है कि कंपनी का लक्ष्य एक नई मोटर टेक्नोलॉजी विकसित करना और पावरट्रेन एफिशिएंसी को बढ़ाना है। कंपनी हाइब्रिड कार के लिए एक मजबूत बाजार भी तलाश रही है।

सिंपल वन की खूबियां
कंपनी की लेटेस्ट पेशकश की बात करें तो सिंपल वन 5kWh लिथियम-आयन बैटरी और 8.5kW परमानेंट मैगनेट मोटर के साथ आता है। चेन ड्राइव के जरिए पावर को पीछे के पहियों में भेजा जाता है। सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी (आईडीसी) रेंज का दावा करता है। यह मॉडल अभी भी देश में सबसे लंबी रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। सिंपल वन सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। ई-स्कूटर चार राइडिंग मोड्स- इको, डैश, राइड और सोनिक के साथ आता है।

ई-स्कूटर को 750 वाट के होम चार्जर से 5 घंटे और 54 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह चार्जर सितंबर से उपलब्ध होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जो बैटरी को 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज कर सकती है। यानी हर एक मिनट चार्ज करने पर स्कूटर 1.5 किमी चल सकता है।