{"_id":"642fea28e0831ea8e202b584","slug":"suzuki-motorcycle-india-launches-2023-hayabusa-with-obd2-compliance-know-price-features-specs-2023-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki Hayabusa 2023: नई सुजुकी हायाबुसा OBD2 मानकों और तीन नए रंगों के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Hayabusa 2023: नई सुजुकी हायाबुसा OBD2 मानकों और तीन नए रंगों के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2023
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी सुपरबाइक 2023 Hayabusa (2023 हायाबुसा) को OBD2-A अनुपालन मानदंडों के साथ लॉन्च किया है। 2023 Suzuki Hayabusa की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 16.90 लाख रुपये है। यह बाइक कंपनी की बिग बाइक डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसमें नए टू-टोन कलर - मेटैलिक थंडर ग्रे और कैंडी डेयरिंग रेड, मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 और ग्लास स्पार्कल ब्लैक, और पर्ल विगोर ब्लू और पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट शामिल हैं।
Trending Videos
Suzuki Hayabusa 2023
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक में 43 मिमी केवाईबी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स के साथ 120 मिमी ट्रैवल के साथ रियर में केवाईबी लिंक-प्रकार मोनोशॉक मिलता है। दोनों यूनिट्स पूरी तरह से एडजस्टेबल हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें ब्रेम्बो स्टाइलेमा ब्रेक कैलीपर्स के साथ ब्रिजस्टोन बैटलैक्स हाइपरस्पोर्ट S22 टायर्स दिए गए हैं।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो हायाबुसा 6-एक्सिस आईएमयू, पावर मोड सेलेक्टर, एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, मोशन ट्रैक कंट्रोल और बहुत सारे फीचर्स से भरी हुई है। हायाबुसा का वजन 266 किलोग्राम (अंकुश) है।

शानदार राइडिंग
Suzuki Hayabusa उन कुछ सुपरबाइक्स में से एक है जिन्हें भारत में स्थानीय रूप से असेंबल किया जाता है। यह मोटरसाइकिल अपने शानदार परफॉर्मेंस और डायनैमिक्स के लिए जानी जाती है, जिससे इसकी जबरदस्त मांग बनी हुई है। हायाबुसा में एक शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है और एक टूरर बाइक के तौर पर, इसमें लंबी दूरी की यात्रा करना बेहद शानदार और रोमांचकारी है।

अपडेट के बारे में बात करते हुए, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक, केनिची उमेदा ने कहा, "हम उस प्यार के लिए आभारी हैं जो उत्साही लोगों ने भारत में तीसरी पीढ़ी के हायाबुसा को लेकर दिखाया है। मोटरसाइकिल न सिर्फ अपनी स्टाइल के लिए बल्कि अपने बेजोड़ प्रदर्शन के कारण भी मोटरसाइकिल की दुनिया में एक प्रतिष्ठित पोजिशन का आनंद उठाती है। लॉन्च के बाद से हमारे गुड़गांव प्लांट में असेंबल की गई लगभग सभी यूनिट्स देश भर में रिकॉर्ड समय में बिक चुकी हैं। इस जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, हमने इस प्रतिष्ठित सुजुकी मोटरसाइकिल की नई कलर रेंज और OBD2-A अनुरूप मॉडल पेश करने का फैसला किया। ये नए रंग पहले से ही प्रसिद्ध मोटरसाइकिल के स्टाइल में और इजाफा करते हैं। हमें विश्वास है कि देश में मोटरसाइकिल के शौकीन इन नए शेड्स को भी पसंद करेंगे।"