बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Hayabusa: बॉलीवुड स्टार सलमान और जॉन की पसंदीदा बाइक फिर धूम मचाने आई, जानें खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 07 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में दमदार हायाबूसा को एक बार फिर से लॉन्च कर दिया गया है। इस बार बाइक में क्या बदलाव किए गए हैं और किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
suzuki motorcycle india launch updated hayabusa, know engine specification features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : suzuki motorcycle

जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में नई और बेहतर सुपरबाइक को लॉन्च किया है। हम इस खबर में बाइक की जानकारी के साथ ही यह बता रहे हैं कि बाइक को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Trending Videos

लॉन्च हुई सुपरबाइक

suzuki motorcycle india launch updated hayabusa, know engine specification features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : suzuki motorcycle
भारतीय बाजार में सुजुकी की ओर से हायाबूसा को एक बार फिर लॉन्च कर दिया गया है। नई बाइक में कई बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद बाइक की वापसी हुई है। नए इंजन, कलर आदि के साथ बाइक को नया लुक देने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

suzuki motorcycle india launch updated hayabusa, know engine specification features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : suzuki motorcycle
सुजुकी ने हायाबूसा में पहले की तरह 1340 सीसी का फोर स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टिड लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 190 बीएचपी और 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन को आरडीई नियमों के मुताबिक ही अपडेट किया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कितनी लंबी चौड़ी

suzuki motorcycle india launch updated hayabusa, know engine specification features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : suzuki motorcycle
सुजुकी हायाबूसा की कुल लंबाई 2180 एमएम है। जबकि इसकी चौड़ाई 735 एमएम, ऊंचाई 1165 एमएम है। बाइक का व्हीलबेस 1480 एमएम है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 125 एमएम है। सुजुकी की हायाबूसा का कुल वजन 266किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

suzuki motorcycle india launch updated hayabusa, know engine specification features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : suzuki motorcycle
सुजुकी की ओर से हायाबूसा एक प्रीमियम सुपरबाइक के तौर पर पेश की जाती है। कंपनी की ओर से इस बाइक में कई खास फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हैडलैंप, टीएफटी डिस्प्ले, साइड माउंटिड एग्जॉस्ट, 10 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 10 लेवल एंटी व्हीली कंट्रोल, थ्री लेवल इंजन ब्रेक कंट्रोल, ट्रिपल पावर मोड्स, क्रूज कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, एबीएस, हिल होल्ड जैसे कई फीचर्स इसमें मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed