{"_id":"642fbc55c7f6e1a5d70c0245","slug":"buy-renault-car-in-the-april-2023-company-is-giving-a-huge-discount-of-rs-62-000-2023-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Discount on Renault Cars: अप्रैल में खरीदें रेनो की कार, मिल रहा 62 हजार रुपये का तगड़ा डिस्काउंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Discount on Renault Cars: अप्रैल में खरीदें रेनो की कार, मिल रहा 62 हजार रुपये का तगड़ा डिस्काउंट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:40 PM IST
सार
फ्रेंच कार निर्माता रेनो भारत में अप्रैल महीने में अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी तीनों कारों पर 30 अप्रैल 2023 तक तगड़े डिस्काउंट की पेशकश की है।
फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से अप्रैल महीने में भी कारों पर तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 30 अप्रैल 2023 तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट ऑफर में कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई ऑफर दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पूरे पोर्टफोलियो पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Trending Videos
रेनो क्विड
2 of 4
रेनो Kwid
- फोटो : सोशल मीडिया
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर अप्रैल 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी क्विड पर कंपनी 57 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर अलग-अलग कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्विड पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक क्विड को खरीदने पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.70 लाख रुपये से होती है।
क्विड के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी अप्रैल महीने में 27 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर पांच हजार रुपये, सभी वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइबर पर कितना डिस्काउंट
3 of 4
रेनो ट्राइबर
- फोटो : Reanult
रेनो की ओर से सबसे कम कीमत वाली सात सीटर कारों में से एक ट्राइबर भी भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी ट्राइबर पर कंपनी 62 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें कुछ वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 25 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।
ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी अप्रैल महीने में 42 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
रेनो काइगर
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से अप्रैल महीने में अधिकतम 62 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट साल बीएस-6 के पहले चरण के नियमों के तहत बनी यूनिट्स पर दिया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बीएस-6 के पहले चरण के नियमों के तहत बनी काइबर के कुछ वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और आरएक्सई को छोड़कर अन्य वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 25 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।
ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी अप्रैल महीने में 42 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये, कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।