सब्सक्राइब करें

Tata Harrier को लेकर बड़ा खुलासा, BS6 वर्जन में घटाया ग्राउंड क्लीयरेंस, ये है वजह!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Tata Harrier 2020 ground clearance reduced by 26mm in BS6 version, two new variants could be launch soon
Tata Harrier 4X4 - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)

टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Harrier का अपडेटेड बीएस6 वर्जन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। वहीं टाटा अब हैरियर लाइनअप में दो नए वैरिएंट्स जोड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं हैरियर को लेकर और एक खुलासा हुआ है कि बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 वर्जन में ग्राउंड क्लीयरेंस घटाया गया है।

Trending Videos
Tata Harrier 2020 ground clearance reduced by 26mm in BS6 version, two new variants could be launch soon
Tata Harrier - फोटो : for Reference Only

ला रही है दो वैरिएंट

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी टाटा हैरियर के दो नए वैरिएंट्स XTA और XTA+ लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल टाटा हैरियर XE, XT, XM, XZ, XZ+, XMA, XZA और XZA+ ट्रिम में आती है। वहीं टाटा की योजना है कि दो नए ट्रिम्स को XMA और XZA लाइनअप में रखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक कंपनी XT ट्रिम के सभी फीचर्स के अलावा हायर वैरिएंट के कुछ नए फीचर नए ट्रिम्स में भी देगी। हैरियर के XTA वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ दी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Harrier 2020 ground clearance reduced by 26mm in BS6 version, two new variants could be launch soon
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media

बीएस4 हैरियर का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम था

इसके अलावा बीएस6 टाटा हैरियर के ग्राउंड क्लीयरेंस को लेकर नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएस4 हैरियर का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम था, जबकि बीएस6 हैरियर में यह 179 एमएम है, जो 26 एमएम कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले कार कंपनियां जो ग्राउंड क्लीयरेंस क्लेम करती थीं, वह खाली कार यानी बिना वजन की कार का होता था। जो हमेशा ज्यादा होता है, लेकिन बाद में सरकार ने नियम बदल दिया, अब सभी कंपनियों को वजन के साथ ग्राउंड क्लीयरेंस बताना आवश्यक है।
 

Tata Harrier 2020 ground clearance reduced by 26mm in BS6 version, two new variants could be launch soon
Tata Harrier SUV - फोटो : for Reference Only

बीएस6 हैरियर का ग्राउंड क्लीयरेंस 150 एमएम

वहीं अब वजन के साथ बीएस6 हैरियर का ग्राउंड क्लीयरेंस 150 एमएम है, जो बीएस4 हैरियर में वजन के साथ 176 एमएम था। हालांकि टाटा मोटर्स की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इंजन में उत्सर्जन संबंधी नए पुर्जे लगाने से ऐसा हुआ है। डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर लगाने से कैटेलिक कन्वर्टर का डाइमेंशन बढ़ गया है।      
 

टाटा हैरियर ग्राउंड क्लीयरेंस

बीएस6

बीएस4

अंतर

बिना वजन के साथ (पुराना फॉर्मेट) 179 एमएम 205 एमएम 26 एमएम
वजन के साथ (नया फॉर्मेट) 150 एमएम 176 एमएम 26 एमएम

 

विज्ञापन
Tata Harrier 2020 ground clearance reduced by 26mm in BS6 version, two new variants could be launch soon
Tata Harrier BS6 - फोटो : for Reference Only

मिलते हैं ये फीचर

अपडेटेड 2020 टाटा हैरियर में पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग IRVM, रीसाइज्ड ORVM, नए अलॉय व्हील्स के अलावा नए रंगों में उतारा गया था। वहीं इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उतारा गया था। हैरियर को 6-स्पीड़ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ पुराने 2.0 लीटर क्रायोटेक इंजन के साथ उतारा गया है, जो 170 पीएस (पुरानी हैरियर 140 पीएस) की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है।  2020 टाटा हैरियर की कीमत 13.69 लाख रुपये से 20.25 लाख रुपये तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed