सब्सक्राइब करें

Tata Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का किया एलान, जानें कितनी होगी महंगी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors Price Hike April 2023 tata motors price hike passenger vehicles
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि वाहन निर्माता 1 मई, 2023 से अपने पैसेंजर कार रेंज की कीमतों में इजाफा करेगी। कंपनी ने कहा कि टाटा कार की कीमतों में औसतन 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। कीमतों में बढ़ोतरी वैरिएंट और मॉडल के आधार पर होगी। यह बार नहीं है जब इस साल वाहन निर्माता ने अपने वाहनों को महंगा किया है। कंपनी इस साल अपने कारों की कीमत दूसरी बार बढ़ा रही है। इससे पहले फरवरी में कीमतों में 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। 
Trending Videos
Tata Motors Price Hike April 2023 tata motors price hike passenger vehicles
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने कहा कि नियामकीय बदलावों और समग्र लागत में बढ़ोतरी के कारण कंपनी बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। हालांकि, अब उसे लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा। कीमत बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होने वाले बीएस6 फेज-2 उत्सर्जन नियमों में बदलाव के कारण हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors Price Hike April 2023 tata motors price hike passenger vehicles
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
कारें अब कम उत्सर्जन करने वाली होंगी और ई20 फ्यूल का भी इस्तेमाल करने वाली होंगी। लेकिन हाल के वर्षों में नई कारों की कीमतों में काफी उछाल देखा गया है। एंट्री-लेवल टियागो और टिगोर से लेकर पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी एसयूवी तक कंपनी की रेंज में सभी मॉडलों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। टाटा की कार की नई कीमतें क्या होंगी इसका पता अगले महीने की शुरुआत में होगा। 
Tata Motors Price Hike April 2023 tata motors price hike passenger vehicles
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
सिर्फ टाटा मोटर्स ही नहीं बल्कि अन्य वाहन निर्माताओं ने भी इस साल की शुरुआत में अपने वाहनों की में कीमतें बढ़ाईं हैं। मारुति और ह्यूंदै से लेकर होंडा तक, कार निर्माताओं ने मॉडल के आधार पर कीमतों में 2,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यही नहीं, टाटा मोटर्स ने भी इस महीने की शुरुआत में अपने कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed