बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Tiago EV: टाटा टियागो ईवी लॉन्ग रेंज की मांग ज्यादा, 25 प्रतिशत हैं पहली बार कार खरीदने जा रहे ग्राहक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago EV Long Range Model in High Demand Know Price Range Specs News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सितंबर में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमतों का एलान किया था। Tata Tiago EV की बुकिंग अक्तूबर, 2022 में शुरू हुई थी। कंपनी ने कहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी। मॉडल लाइनअप को चार ट्रिम्स - XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में पेश किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 11.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि टियागो ईवी की ये कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं और जनवरी में ये बढ़ जाएंगी। नई टाटा टियागो ईवी को अब तक 20,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।
Trending Videos
Tata Tiago EV Long Range Model in High Demand Know Price Range Specs News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा कि टियागो ईवी में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश सहित कुछ नए राज्यों में "ज्यादा रुचि" देखी जा रही है। ईवी नीतियों के लागू होने से नए राज्यों में ईवी को अपनाने की दर में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tiago EV Long Range Model in High Demand Know Price Range Specs News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
उन्होंने आगे खुलासा किया कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के लॉन्ग-रेंज वर्जन की ज्यादा मांग देखी जा रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्य, जिन्होंने पहले ईवी नीतियों को अपनाया है, वहां मीडियम रेंज वर्जन की मांग देखी जा रही है। वहीं 50 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग 40 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों ने की है और लगभग 25 प्रतिशत बुकिंग करने वाले पहली बार कार खरीदार बनने जा रहे हैं। 
Tata Tiago EV Long Range Model in High Demand Know Price Range Specs News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
बैटरी पैक और मोटर पावर
Tata Tiago EV दो लिथियम-आयन बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है - 19.2kWh और 24kWh। पहले वाले में 250 किमी की MIDC रेंज का दावा किया गया है। जबकि बाद वाला एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज का दावा करता है। इलेक्ट्रिक हैचबैक में टाटा की जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर है जिसमें एक पर्मानेंट मैगनेट सिंक्रॉनस इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। मोटर बड़ी 24kWh बैटरी के साथ 74 bhp का पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। और छोटी 19.2kWh बैटरी के साथ 61 bhp का अधिकतम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
Tata Tiago EV Long Range Model in High Demand Know Price Range Specs News in Hindi
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
बैटरी चार्जिंग
टाटा मोटर्स का कहना है कि Tiago EV के बैटरी पैक को 50kW DC फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह स्टैंडर्ड 3.3kW होम चार्जर और ऑप्शनल 7.2kW एसी फास्ट चार्जर के साथ आता है जो 19.2kWh और 24kWh की बैटरी को क्रमशः 5 घंटे 5 मिनट, 6 घंटे 20 मिनट और 2 घंटे 35 मिनट, 3 घंटे 35 मिनट में चार्ज कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed