सब्सक्राइब करें

Tesla: टेस्ला के अधिकारियों ने इन्वेस्ट इंडिया के साथ भारत में एंट्री की योजनाओं पर की चर्चा, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Tesla executives discuss auto company's plans to enter Indian market with Invest India
Tesla Model 3 - फोटो : For Reference Only
Tesla (टेस्ला) के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते देश की निवेश प्रोत्साहन शाखा Invest India (इन्वेस्ट इंडिया) के अधिकारियों के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने की ऑटो कंपनी की योजनाओं को लेकर चर्चा की। यह उच्च-स्तरीय बैठक पिछले कुछ हफ्तों से हो रही बैठकों की एक सीरीज के बाद हुई है, जब से अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार ब्रांड ने भारत में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने में दिलचस्पी जाहिर की है। कंपनी भारतीय बाजार के लिए कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण करेगी, जिसकी कीमत 24,000 डॉलर यानी लगभग 20 लाख रुपये होगी।
Trending Videos
Tesla executives discuss auto company's plans to enter Indian market with Invest India
एलन मस्क से मिले पीएम मोदी - फोटो : For Reference Only
भारत के बड़े बाजार पर कब्जा करने की कोशिश में टेस्ला नई कार पर जोर दे रही है, जो ऑटोमेकर की ओर से सबसे सस्ती होगी। लॉन्च होने पर, यह ईवी टेस्ला मॉडल 3 से लगभग 25 प्रतिशत सस्ती होगी, जो ब्रांड का मौजूदा एंट्री मॉडल है। इसे भारतीय बाजार और निर्यात के लिए भारत में ही बनाया जाएगा। कुछ हफ्ते पहले, टेस्ला के उच्च-स्तरीय अधिकारी भारत सरकार के अधिकारियों के साथ इसकी निवेश योजना पर चर्चा करने के लिए भारत आए थे। इसके बाद पीएम के अमेरिकी दौरे के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। टेस्ला प्रमुख ने भी भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla executives discuss auto company's plans to enter Indian market with Invest India
Tesla car - फोटो : Tesla
दिलचस्प बात यह है कि ताजा घटनाक्रम ऑटो कंपनी के लिए एक तीव्र उलटफेर के रूप में सामने आया है। टेस्ला भारत में निवेश करने के लिए पहले तैयार नहीं थी। क्योंकि भारत सरकार ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिकी कंपनी को कम इंपोर्ट ड्यूटी (आयात करों) के मामले में कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा, जिसकी टेस्ला कई बार मांग कर चुकी है। साथ ही, भारत सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी फायदे का लाभ उठाने के लिए टेस्ला को अपनी कारों का निर्माण भारत में स्थानीय स्तर पर करना होगा।
Tesla executives discuss auto company's plans to enter Indian market with Invest India
Tesla car - फोटो : Tesla
ताजा बैठक की बात करें तो, रॉयटर्स ने बताया कि टेस्ला के वरिष्ठ सार्वजनिक नीति और व्यवसाय विकास कार्यकारी रोहन पटेल और सप्लाई चेन के उपाध्यक्ष, रोशन थॉमस ने कथित तौर पर इन्वेस्ट इंडिया एजेंसी के अधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि, न तो टेस्ला और न ही इन्वेस्ट इंडिया ने बैठक के बारे डिटेल्स दिया।
विज्ञापन
Tesla executives discuss auto company's plans to enter Indian market with Invest India
Tesla car - फोटो : Tesla
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टेस्ला के प्रतिनिधि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलेंगे, जिसमें ईवी सप्लाई चेन स्थापित करने और एक कारखाने के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा होने की उम्मीद है। कई भारतीय राज्य अपने क्षेत्र में प्लांट लगाने के लिए टेस्ला को लुभाने में इच्छुक हैं। लेकिन कार निर्माता फिलहाल केंद्र सरकार के साथ अपने प्रस्ताव पर चर्चा करने पर ध्यान दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed