{"_id":"6505603bcad67a2b00020c66","slug":"this-automaker-launches-facelift-version-and-new-variant-and-special-edition-of-its-two-suv-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New SUV: इस कंपनी ने अपनी दो एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन, न्यू वैरिएंट और स्पेशल एडिशन किया लॉन्च, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New SUV: इस कंपनी ने अपनी दो एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन, न्यू वैरिएंट और स्पेशल एडिशन किया लॉन्च, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Jeep Compaass Black Shark Edition
- फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) ने Compass (कंपास) एसयूवी के नए वैरिएंट के साथ फेसलिफ्ट वर्जन और तीन-पंक्ति Meridian (मेरिडियन) एसयूवी का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपास एसयूवी अब 4X2 वैरिएंट के साथ आएगी और इसका नाम Black Shark Edition (ब्लैक शार्क एडिशन) रखा गया है। इसके साथ ही एंट्री-लेवल कंपास की कीमत कम कर दी गई है। दूसरी ओर, नई Meridian Overland Edition (मेरिडियन ओवरलैंड एडिशन) एसयूवी इस समय बिक्री पर मौजूद अपने स्डैंडर्ड वर्जन की तुलना में कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आएगी।
Trending Videos
Jeep Compass 2WD Variant
- फोटो : Jeep India
Jeep Compass 2WS Red Black Edition: इंजन, माइलेज स्पीड
नई Jeep Compass 2WS Red Black Edition (जीप कंपास 2WS रेड ब्लैक एडिशन) 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 168 बीएचपी का अधिकतम पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है। जीप का कहना है कि नया वैरिएंट 16.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह एसयूवी महज 9.8 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जीप भारत में अपनी एंट्री-लेवल एसयूवी का कोई भी पेट्रोल वैरिएंट पेश नहीं कर रही है।

Jeep Compass Facelift 2023
- फोटो : Jeep India
एक्सटीरियर
स्पेशल एडिशन कंपास को एसयूवी के 4x4 ऑटोमैटिक वैरिएंट के नीचे पोजिशन किया जाएगा। नई कंपास में नया रेड और ब्लैक एक्सटीरियर मिलता है। बाहर की तरफ, यह एडिशन ब्लैक आउट ग्रिल, साइड सिल्स, बैज और क्रोम बेल्ट लाइन के साथ आता है। फ्रंट फेंडर में ब्लैक शार्क बैजिंग दी गई हैं। बड़े बदलावों में से एक यह है कि इसमें अब अलॉय व्हील मिलते हैं जो मेरिडियन से लिए गए हैं लेकिन उनमें डुअल-टोन के बजाय ब्लैक-आउट फिनिश है।

इंटीरियर
इसके इंटीरियर को चारों तरफ लाल रंग और सिलाई के साथ पूरी तरह से काला रंग दिया गया है। ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ रेड एक्सेंट्स हैं जो केबिन को स्पोर्टी अपील देते हैं। जीप ने कहा कि उसने निचले वैरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प पेश किया है जो इसके ऑटोमैटिक वर्जन को पहले की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा किफायती बनाता है।

Jeep Meridian Overland Edition
- फोटो : Jeep India
Jeep Meridian Overland Edition
जीप ने मेरिडियन एसयूवी के नए ओवरलैंड एडिशन को भी पेश किया है। जीप की लेटेस्ट तीन-पंक्ति एसयूवी के नए एडिशन के अलावा कंपनी के दो स्पेशल एडिशन वर्जन - Meridian Upland (मेरिडियन अपलैंड) और Meridian X (मेरिडियन एक्स) भी हैं। मेरिडियन ओवरलैंड ए़डिशन ज्यादातर कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आता है। इनमें बाहर की तरफ क्रोम सराउंड के साथ एक नई ग्रिल और री-डिजाइन किए गए अलॉय व्हील और सीटों पर प्रीमियम साबर फिनिश के साथ केबिन के अंदर कॉपर-आधारित इंटीरियर थीम शामिल है।