सब्सक्राइब करें

दिसंबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकीं ये कारें, टॉप-10 लिस्ट में अव्वल रहीं Maruti की ये गाड़ियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Top 10 best selling cars of India in December 2019 sales figure, Maruti swift and Baleno on Top
Best selling cars 2019 - फोटो : AmarUjala

साल 2019 ऑटो सेक्टर के लिए कुछ खास नहीं रहा है। मंदी का असर सभी वाहन निर्माता कंपनियों को झेलना पड़ा है। यहां तक कि दिसंबर महीने में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी Kia Seltos की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई।  हम आपको बता रहे हैं दिसंबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों के बारे में...


 

Trending Videos
Top 10 best selling cars of India in December 2019 sales figure, Maruti swift and Baleno on Top
baleno - फोटो : google

मारुति बलेनो

देश की नंबर वन वाहन निर्माता कंपनी मारुति की कारें अगर टॉप-10 लिस्ट में न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो इस लिस्ट में टॉप पर है। बलेनो की बिक्री लगातार बढ़ रही है। दिसंबर 2019 में 18,465 बलेनो कारों की बिक्री हुई जो दिसंबर 2018 से 65.83 फीसदी ज्यादा है। उस दौरान मात्र 11,135 कारों की ही बिक्री हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 best selling cars of India in December 2019 sales figure, Maruti swift and Baleno on Top
Alto VIP number - फोटो : Social

मारुति ऑल्टो

मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल है। ऑल्टो बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही है। दिसंबर 2019 में ऑल्टो की बिक्री में गिरावट आई है, और कुल बिक्री 15,489 कारों की हुई, वहीं दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 25,121 यूनिट्स का था, जो 38.34 फीसदी कम है।   

Top 10 best selling cars of India in December 2019 sales figure, Maruti swift and Baleno on Top
Maruti Dzire

मारुति डिजायर

दिसंबर 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी मारुति की सब कॉम्पैक्ट सेडान का डिजायर थी, जिसकी बिक्री ऑल्टो से भी ज्यादा रही थी। नवंबर 2019 में ऑल्टो की बिक्री 15386 यूनिट्स की रही, जो नौ फीसदी गिरावट के साथ दिसंबर 2018 से 1511 यूनिट्स कम है।

विज्ञापन
Top 10 best selling cars of India in December 2019 sales figure, Maruti swift and Baleno on Top
Win Maruti Suzuki Swift - फोटो : Social

मारुति स्विफ्ट

मारुति की सदाबहार हैचबैक स्विफ्ट की बिक्री नवंबर के मुकाबले घटी है। नवंबर में स्विफ्ट की 19,314 यूनिट्स बिकी थीं, जो दिसंबर, 2019 में 14749 तक पहुंच गई। वहीं दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 11970 यूनिट्स का था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed