सब्सक्राइब करें

Car Features: इन 5 स्मार्ट फीचर्स के दीवाने हुए कार ग्राहक, इनके लिए ज्यादा पैसे खर्चने को भी तैयार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

ग्लोबल ऑटोमोटिव कंज्यूमर स्टडी के मुताबिक, भारतीय अब अपनी कारों को चलती फिरती स्मार्ट डिवाइस की तरह देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ खास फीचर्स के लिए तो वे एक्स्ट्रा पैसे देने को भी तैयार हैं।

विज्ञापन
Top 5 Car features indian consumers are demanding most geofencing emergency assistance and more
कार ग्राहक चाहते हैं स्मार्ट फीचर्स - फोटो : Skoda
आज की तारीख में भारतीय कार खरीदारों की सोच में जबरदस्त बदलाव आया है। जहां पहले गाड़ी खरीदते वक्त माइलेज और कीमत पर लोग ज्यादा ध्यान देते थे, वहीं अब लोग ऐसे फीचर्स की तलाश में हैं जो न सिर्फ सफर को आरामदायक बनाएं, बल्कि सुरक्षा और तकनीक के लिहाज से भी भरपूर हों।


डेलॉइट (Deloitte) की ताजा ग्लोबल ऑटोमोटिव कंज्यूमर स्टडी के मुताबिक, भारतीय अब अपनी कारों को चलती फिरती स्मार्ट डिवाइस की तरह देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ खास फीचर्स के लिए तो वे एक्स्ट्रा पैसे देने को भी तैयार हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो टॉप 5 फीचर्स जिनके लिए भारतीय खरीदार पैसे खर्चने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते।
Trending Videos
Top 5 Car features indian consumers are demanding most geofencing emergency assistance and more
कार चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
1. एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग (Geofencing)
यह भारतीय खरीदारों के लिए सबसे जरूरी फीचर बन गया है। जियोफेंसिंग या एंटी थेफ्ट ट्रैकिंग की मदद से अगर आपकी गाड़ी किसी तय सीमा के बाहर जाती है, तो तुरंत अलर्ट मिल जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, 88 प्रतिशत लोग इस फीचर के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट करने को तैयार हैं। खासकर मेट्रो शहरों और चोरी-प्रभावित इलाकों में इस फीचर की मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Car features indian consumers are demanding most geofencing emergency assistance and more
इमरजेंसी असिस्टेंस - फोटो : Freepik
2. इमरजेंसी असिस्टेंस
Covid-19 के बाद से लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूरी बनाकर खुद की गाड़ी को तरजीह दी। ऐसे में लॉन्ग ड्राइव पर जाते वक्त अगर गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो जाए, तो इमरजेंसी असिस्टेंस काम आता है। अजकल कई कंपनियां अपने ग्राहकों को रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) की सुविधा दें रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 86 प्रतिशत कार खरीदार इसे जरूरी मानते हैं।
Top 5 Car features indian consumers are demanding most geofencing emergency assistance and more
एक्सटेंडेड वारंटी - फोटो : Freepik
3. एक्सटेंडेड वारंटी
गाड़ी तो सभी खरीदते हैं, लेकिन मेंटेनेंस में होने वाला खर्च अक्सर जेब पर भारी पड़ता है। इसलिए अब 83 प्रतिशत भारतीय ग्राहक गाड़ी खरीदते वक्त एक्सटेंडेड वारंटी को चुनते हैं। यह स्टैंडर्ड वारंटी खत्म होने के बाद कार को कई तरह की मरम्मत से सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
Top 5 Car features indian consumers are demanding most geofencing emergency assistance and more
व्हीकल हेल्थ रिपोर्टिंग - फोटो : Freepik
4. व्हीकल हेल्थ रिपोर्टिंग
अब गाड़ी खुद बता देती है कि उसे क्या दिक्कत हो रही है। ऑनबोर्ड डॉयग्नोस्टिक की मदद से आपकी कार की सेहत की पूरी रिपोर्ट आपको मिल जाती है, वो भी सीधे आपकी स्क्रीन पर। 83 प्रतिशत लोगों को ये फीचर बेहद आकर्षक लगता है क्योंकि इससे समय पर सर्विस और देखभाल आसान हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed