सब्सक्राइब करें

Top 5 CNG Cars: शानदार माइलेज वाली टॉप 5 सीएनजी कारें, 6 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
top 5 cng mileage cars in india best cng cars in india 2022 under 10 lakhs News in Hindi
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की आसमान छूती कीमतों की वजह से मिडिल-क्लास व्यक्ति का बजट बिगड़ गया। लिहाजा खरीदारों की दिलचस्पी वैकल्पिक ईंधन जैसे सीएनजी वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन में बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहनों में रेंज की चिंता और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ईवी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। देशभर में सीएनजी के बड़े नेटवर्क के कारण सीएनजी से चलने वाले वाहनों की मांग बढ़ी है। सीएनजी वाहन में अगर सीएनजी खत्म हो भी जाए, तो भी वाहन रेगुलर पेट्रोल पर चल सकती है, जो हर जगह आसानी से उपलब्ध है। 
Trending Videos
top 5 cng mileage cars in india best cng cars in india 2022 under 10 lakhs News in Hindi
Tata Tiago iCNG - फोटो : Tata Motors
इतना ही नहीं एक मध्यवर्गीय कार मालिक के लिए वाहन का माइलेज भी काफी मायने रखती है। सीएनजी ज्यादा किफायती है और पेट्रोल की तुलना में माइलेज भी ज्यादा देती है। इस वजह से, CNG वाहन भारतीय बाजार में पिछले कुछ वर्षों के दौरान काफी लोकप्रिय हुए हैं। यहां हम आपको भारतीय बाजार में मिलने वाली टॉप 5 सीएनजी कारें के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 cng mileage cars in india best cng cars in india 2022 under 10 lakhs News in Hindi
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago iCNG
शुरुआती कीमत: 6.35 लाख रुपये


Tata Tiago iCNG (टाटा टियोगो आईसीएनजी) टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती CNG वाहन है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 86 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड पर चलने पर, कार का पावर 73 PS और टॉर्क आउटपुट 95 Nm तक कम हो जाता है। Tata Tiago iCNG 26.49 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। यह सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और इसे चार वैरिएंट्स में पेश किया जाता है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 6.35 लाख से शुरू होती है जो 7.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
top 5 cng mileage cars in india best cng cars in india 2022 under 10 lakhs News in Hindi
Hyundai Aura CNG - फोटो : Hyundai
Hyundai Aura CNG 
शुरुआती कीमत: 7.87 लाख रुपये


ह्यूंदै मोटर की सीएनजी कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura (ऑरा) भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे किफायती सीएनजी कारों में से एक है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड पर चलने पर इसमें, पावर उत्पादन 68 bhp और टॉर्क 95 Nm तक कम हो जाता है। Hyundai Aura CNG दो वैरिएंट्स में पेश की जाती है। वैरिएंट S की कीमत 7.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि SX वैरिएंट की कीमत 8.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 
विज्ञापन
top 5 cng mileage cars in india best cng cars in india 2022 under 10 lakhs News in Hindi
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
शुरुआती कीमत: 7.7 लाख रुपये 


Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार में से एक रही है। मारुति स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, डुअलजेट इंजन मिलता है। यह इंजन 89 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड पर चलते समय, कार का पावर उत्पादन 77.49 PS और 98.5 Nm तक कम हो जाता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट 30.90 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। सीएनजी पावरट्रेन सिर्फ एक मैनुअल गियरबॉक्स और दो वैरिएंट्स -VXi और ZXi के साथ आती है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी की कीमत 7.77 लाख रुपये से शुरू होती है जो 8.45 लाख रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed