सब्सक्राइब करें

Electric Bikes: पेट्रोल टू-व्हीलर्स के छक्के छुड़ा सकती हैं ये पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स, कीमत एक लाख के अंदर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 01:21 PM IST
सार

Top 5 Electric Bikes In India In 2025: अगर आप एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको बेस्ट लेवल के फीचर्स और रेंज मिलेंगे।

विज्ञापन
top 5 electric bikes in 2025 under price rage of up to 1 lakh ola roadster x revolt rv 1 oben rorr ez and more
इंडियन मार्केट की टॉप-5 इलेक्ट्रिक बाइक्स - फोटो : Revolt
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसे देख अब मार्केट में कई नए ब्रांड्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रहे हैं। अब केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ही नहीं इलेक्ट्रिक बाइक का भी मार्केट में अलग ही ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको बेस्ट लेवल के फीचर्स और रेंज मिलेंगे। इस लिस्ट में सभी इलेक्ट्रिक बाइक्स 1 लाख रुपये से लेकर 1.30 लाख रुपये के बजट में आ जाती हैं।
Trending Videos
top 5 electric bikes in 2025 under price rage of up to 1 lakh ola roadster x revolt rv 1 oben rorr ez and more
Ola Roadster X - फोटो : Ola Electric
ओला रोडस्टर एक्स (Ola Roadster X)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ओला रोडस्टर का। ओल ने इसे हाल ही में लॉन्च किया है और अगले कुछ हफ्तों में इसकी टेस्ट राइड भी शुरू की जा सकती है। ओल रोडस्टर एक्स को 2.5, 3.5 और 4.5 kWh बैटरी कैपिसिटी ऑप्शन में ऑफर किया गया है। सबसे बड़ी बैटरी के साथ ये बाइक आपको सिंगल चार्ज में 252 Km की रेंज दे सकती है। ओला रोडस्टर एक्स का एक्स-शोरूम प्राइस 85,000 रुपये से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 electric bikes in 2025 under price rage of up to 1 lakh ola roadster x revolt rv 1 oben rorr ez and more
Revolt RV BlazeX - फोटो : Revolt Motors
रिवोल्ट आरवी 1 (Revolt RV1)
इस बाइक का कुछ समय पहले ही फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया है। इस बाइक में 2.2 kWh और 3.4 kWh का बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है। इस बाइक के टॉप मॉडल की फुल चार्ज पर रेंज 160 Km है, ऐसा कंपनी क्लेम करती है। इस बाइक की भी एक्स शोरूम कीमत 85,000 रुपये से कम है।
top 5 electric bikes in 2025 under price rage of up to 1 lakh ola roadster x revolt rv 1 oben rorr ez and more
Oben Rorr EZ Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
ओबन रोर ईजी (Oben Rorr EZ)
ओला और रिवोल्ट के मुकाबले में ओबन अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr EZ की बिक्री कर रही है। इसमें आपको 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh जैसे तीन बैटरी पैक ऑप्शन मिल जाते हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 175 Km तक की रेंज मिल जाती है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की एक्स शोरूम प्राइस तकरीबन 90,000 रुपये से कम में शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
top 5 electric bikes in 2025 under price rage of up to 1 lakh ola roadster x revolt rv 1 oben rorr ez and more
Eco Dryft 350 - फोटो : Pure EV
Pure EV Eco Dryft 350
प्योर ईवी के तरफ से Eco Dryft 350 इलेक्ट्रिक बाइक बेची जा रही है। इस बाइक में आपको 3 kWh और 3.5 kWh का बैटरी पैक ऑप्शन मिल जाते हैं। यह बाइक फुल चार्ज में तकरीबन 171 Km की रेंज दे सकती है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed