सब्सक्राइब करें

Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 11:00 PM IST
सार

आजकल कारों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक ताजा सर्वे से पता चला है कि भारतीय कार खरीदारों की प्राथमिकताएं कुछ और ही हैं।

विज्ञापन
Top Car Safety features Indian car buyers want to have
ADAS in Car - फोटो : Freepik
आजकल कारों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक ताजा सर्वे से पता चला है कि भारतीय कार खरीदारों की प्राथमिकताएं कुछ और ही हैं। हैरानी की बात ये है कि 6 एयरबैग जैसी जरूरी सुरक्षा सुविधा भी लोगों की पहली पसंद नहीं है। तो आखिर शहरी इलाकों के लगभग 50 प्रतिशत कार मालिक किस फीचर को सबसे जरूरी मानते हैं? तो इसका जवाब है फ्रंट और रियर डैशकैम!


शहरी कार मालिकों की बदलती सोच
पार्क+ रिसर्च लैब्स ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बंगलूरू के 3,000 कार मालिकों से बातचीत की और जाना कि उनकी नजर में नई कारों में कौन सा फीचर अनिवार्य होना चाहिए। सर्वे के नतीजे वाकई चौंकाने वाले हैं और बताते हैं कि आज का कार खरीदार स्मार्ट और प्रैक्टिकल सोच रखता है।

यह भी पढ़ें - Terra Kyoro+: जापानी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया टेरा क्योरो प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो, 200 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
Trending Videos
Top Car Safety features Indian car buyers want to have
Dashcam with dual camera - फोटो : Hyundai
डैशकैम: सबसे जरूरी फीचर
लगभग 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नई कारों में फ्रंट और रियर डैशकैम होना चाहिए। ये एयरबैग्स और 5-स्टार क्रैश रेटिंग जैसी सुविधाओं से भी ऊपर है। इसके पीछे बड़ी वजह है – बढ़ते रोड रेज के मामले, हिट एंड रन घटनाएं और इंश्योरेंस क्लेम में होने वाली झंझटें। डैशकैम ऐसे में सबूत और सुरक्षा दोनों का काम करते हैं। लोग अब सिर्फ एक्सीडेंट के बाद की सेफ्टी नहीं, बल्कि पहले से तैयारी में भरोसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla: यूरोप में टेस्ला की बिक्री को बड़ा झटका, अप्रैल में 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Car Safety features Indian car buyers want to have
BNCAP Crash Test - फोटो : BNCAP
भारत NCAP की 5-स्टार रेटिंग
सर्वे में 32 प्रतिशत लोगों ने कहा कि Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जरूरी है। ये रेटिंग गाड़ी की संरचनात्मक मजबूती और बच्चों व बड़ों दोनों के लिए सुरक्षा को दिखाती है। अब ग्राहक यह मानकर चलते हैं कि नई गाड़ियों में इस स्तर की सुरक्षा होना ही चाहिए। भारत एनसीएपी रेटिंग वयस्क और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में वाहन के प्रदर्शन को दर्शाती है, जिससे शीर्ष-स्तरीय सुरक्षा मानकों में खरीदार का विश्वास बढ़ता है।

यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: भारी बारिश के कारण शहरी रास्तों में जलभराव, लबालब पानी भरी सड़कों पर कैसे करें ड्राइविंग, जानें जरूरी टिप्स
Top Car Safety features Indian car buyers want to have
2024 Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen
6 एयरबैग: अब जरूरत नहीं, सामान्य सुविधा
सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों ने 6 एयरबैग को जरूरी फीचर माना। हालांकि ज्यादातर बड़ी कंपनियां अब अपने वाहनों में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दे रही हैं। यहां तक कि मिड और लो-रेंज कारों में भी। इसलिए ये अब 'अलग बात' नहीं रही, बल्कि एक सामान्य बात हो गई है।

यह भी पढ़ें - Largest Road Infrastructure: दुनिया के सबसे बड़े रोड नेटवर्क वाले पांच देश, जानें भारत की रैंकिंग
विज्ञापन
Top Car Safety features Indian car buyers want to have
Car Brake - फोटो : Freepik
ऑल डिस्क ब्रेक्स
सिर्फ 8 प्रतिशत कार खरीदारों ने ऑल-डिस्क ब्रेक को जरूरी माना। जबकि ये फीचर गाड़ी की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बनाता है। फिर भी इसकी लोकप्रियता उतनी नहीं है, शायद जानकारी की कमी या ज्यादा फोकस एयरबैग जैसे फीचर्स पर होने के कारण।

यह भी पढ़ें - Volkswagen Golf GTI: फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई परफॉर्मेंस हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed