{"_id":"649f1697de4fe2be6c04b897","slug":"toyota-refutes-reports-of-big-discounts-on-toyota-hilux-pickup-truck-2023-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Hilux: टोयोटा ने हिलक्स पर भारी डिस्काउंट की खबरों को किया खारिज, कहा- इसकी मांग मजबूत बनी हुई है","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Hilux: टोयोटा ने हिलक्स पर भारी डिस्काउंट की खबरों को किया खारिज, कहा- इसकी मांग मजबूत बनी हुई है
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Toyota Hilux Pickup Truck
- फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि Hilux (हिलक्स) पिकअप एसयूवी को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है इस वजह से इस पर भारी छूट दी जा रही है। एक प्रेस बयान में, कंपनी ने बताया कि लाइफस्टाइल वाहन की मांग काफी पॉजिटिव है और इसकी लॉन्च प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी कीमतों में कोई छूट नहीं दी जा रही हैं।
Trending Videos
Mr Tadashi Asazuma - Vice President, Marketing, Toyota Kirloskar Motor with Toyota Hilux
- फोटो : Toyota
पिछले साल हुई थी लॉन्च
टोयोटा मोटर ने मार्च, 2022 में हिलक्स पिकअप ट्रक लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 30.40 लाख रुपये से 37.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। टॉप-एंड वैरिएंट कई फीचर्स के साथ आता है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। Toyota Hilux भारत में 3 ट्रिम्स में उपलब्ध है - Standard (MT), High (MT) और High (AT)। टोयोटा हिलक्स को भारत में कर्नाटक में टोयोटा के प्लांट में एसकेडी किट के साथ यहां असेंबल किया जाता है। टोयोटा हिलक्स देश में जापानी कार ब्रांड का पहला लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। देश में नए पिकअप ट्रक का सेगमेंट में सीधा मुकाबला Isuzu V-Cross (इसुजु वी-क्रॉस) से है, जिसकी कीमत 23.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

लेकिन जहां कई मीडिया रिपोर्टों में इस बात पर रोशनी डाली गई कि कंपनी अब इस मॉडल पर आठ लाख रुपये तक की छूट दे रही है, वहीं टोयोटा ने इससे इनकार किया है। कंपनी ने आधिकारिक में बयान में कहा गया है, ''टोयोटा हिलक्स को अत्यधिक रियायती मूल्य पर पेश किए जाने पर कुछ मीडिया रिपोर्टों के संबंध में, यह आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाता है कि रिपोर्टें गलत हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित मूल्य सूची का सख्ती से पालन करना जारी रखती है जो 30,40,000 रुपये - 37,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) ।"
टोयोटा ने हिलक्स को भारतीय ग्राहकों से मिल रही प्रतिक्रिया को भी बताया। कंपनी का कहना है, "अपनी बहुमुखी प्रतिभा, क्षमता और किसी भी इलाके में आराम की वजह से, बहुचर्चित हिलक्स अपने लॉन्च के बाद से ही बाजार को रोमांचित कर रहा है। हम अपने ग्राहकों को उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देते हैं और ब्रांड टोयोटा के लिए उनके निरंतर प्यार और प्रशंसा की आशा करते हैं।"

इंजन और पावर
Hilux में फॉर्च्यूनर के जैसा ही 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। इसका मतलब है कि यह इंजन 204hp का पावर और 420 Nm का टार्क जेनरेट करता है (ऑटोमैटिक वैरिएंट में 500 Nm)। फॉर्च्यूनर की तरह, हिलक्स में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
4x4 ड्राइव
हालांकि, फॉर्च्यूनर 4x2 और 4x4 ड्राइव कॉन्फिगरेशन दोनों विकल्पों में पेश किया जाता है। लेकिन Hilux सिर्फ 4x4 कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। बेहतर ऑफ-रोड क्षमता के लिए, हिलक्स में कम-रेंज गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक भी मिलते हैं। इसका एप्रोच एंगल 29 डिग्री और डिपार्चर एंगल 26 डिग्री है। इसके अलावा, हिलक्स में 700 मिमी की वाटर वेडिंग (पानी हटाने) की क्षमता है।

शानदार फीचर्स
लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक होने के नाते, Toyota Hilux पिकअप ट्रक में लुक और फीचर्स दोनों के लिहाज से एक शानदार केबिन मिलता है। इसके केबिन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे टोयोटा हिलक्स पिकअप कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर) से प्रेरित है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच का टैबलेट जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सॉफ्ट-टच लेदर अपहोल्स्ट्री, स्टोरेज के साथ ड्राइवर आर्मरेस्ट, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रोक्रोमिक इनसाइड रियर-व्यू मिरर, टायर एंगल मॉनिटर, एक्टिव ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑटोमेटेड लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं Toyota Hilux ASEAN NCAP (आसियान एनसीएपी) 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ आता है।