सब्सक्राइब करें

Toyota Rumion: टोयोटा रुमियन भारत में इस समय होगी लॉन्च, मारुति सुजुकी अर्टिगा पर आधारित है एमपीवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
Toyota Rumion Launch Date in India Know Expected Price Specs Features Details
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
Toyota (टोयोटा) भारतीय बाजार में एक और री-बैज उत्पाद पेश करने की तैयारी कर रही है। ऑल-न्यू Toyota Rumion (टोयोटा रुमियन) को इस साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह तीन-पंक्ति यूटिलिटी व्हीकल Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) का री-बैज वर्जन होगा। इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस और वेलफायर के बाद रूमियन पोर्टफोलियो में टोयोटा की चौथी एमपीवी होगी।
Trending Videos
Toyota Rumion Launch Date in India Know Expected Price Specs Features Details
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
कैसी होगी टोयोटा रुमियन एमपीवी
नई Toyota Rumion (टोयोटा रुमियन) ने अक्तूबर 2021 में अपनी ग्लोबल डेब्यू की और दक्षिण अफ्रीका जैसे वैश्विक बाजारों में पहले से ही बिक्री की जा रही है। लुक और डिजाइन की बात करें तो, यह मारुति सुजुकी अर्टिगा के जैसी ही दिखती है। हालांकि इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलते हैं, जिसमें एक नया ग्रिल, एक ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री, री-डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स और चारों ओर टोयोटा की बैजिंग शामिल है। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इंडिया-स्पेक मॉडल ऐसी ही पहचान को बरकरार रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Rumion Launch Date in India Know Expected Price Specs Features Details
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
इंजन और गियरबॉक्स
Toyota Rumion MPV में पावर के लिए 1.5-लीटर K-सीरीज नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 103 bhp का पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। टोयोटा बाद में इसका बाय-फ्यूल सीएनजी वर्जन भी पेश कर सकती है।
Toyota Rumion Launch Date in India Know Expected Price Specs Features Details
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
कीमत और मुकाबला
आगामी रुमियन एमपीवी टोयोटा-सुजुकी वैश्विक गठबंधन के तहत टोयोटा बैज के साथ बेचा जाने वाला तीसरा बैज-इंजीनियर्ड उत्पाद होगा। उम्मीद की जा सकती है कि टोयोटा रुमियन की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये से 13.49 लाख रुपये तक होगी। यह कार अपने सेगमेंट में Maruti Suzuki Ertiga, Kia Carens (किआ कैरेंस) जैसी कारों को टक्कर देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed