सब्सक्राइब करें

Triumph Speed 400: ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, तो बजाज ऑटो ने बताई असलियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto releases official statement about Triumph Speed 400 price rumours
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph
Triumph Speed 400 (ट्रायम्फ स्पीड 400) की ऑन-रोड कीमत का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि इसकी कीमत 3.38 लाख रुपये होगी। अब, बजाज ऑटो जो अपने नए चाकन प्लांट में स्पीड 400 का निर्माण करेगी, ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है जो इस अफवाह पर सफाई दी है। वाहन निर्माता ने कहा है कि आधिकारिक ऑन-रोड कीमत के बारे में गाइडलाइंस अभी तक साझा नहीं किए गए हैं, इसलिए लीक हुआ स्क्रीनशॉट सही नहीं है।


 
Trending Videos
Bajaj Auto releases official statement about Triumph Speed 400 price rumours
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph
लॉन्चिंग कीमत
ट्रायम्फ ने बाजार में तूफान ला दिया जब उन्होंने एलान किया कि स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये एक्स-शोरूम होगी। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी कहा कि पहले 10,000 ग्राहकों को 2.23 लाख रुपये एक्स-शोरूम की इंट्रोडक्ट्री कीमत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Auto releases official statement about Triumph Speed 400 price rumours
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph
बजाज ऑटो का बयान
बजाज ऑटो की आधिकारिक रिलीज में कहा गया है, "बजाज ऑटो लिमिटेड में, हम अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और मूल्य निर्धारण सहित पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं। हम अपने सभी ग्राहकों और मीडिया से आग्रह करेंगे कि वे नई ट्रायम्फ स्पीड 400 की ऑन-रोड कीमत से संबंधित विभिन्न सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। कंपनी ने कोई ऑन-रोड कीमत दिशानिर्देश जारी नहीं किया है और यह इसके अन्य उत्पादों और उद्योग मानदंडों के अनुरूप होगा। इसे 10 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। स्पीड 400 को पहले 10,000 ग्राहकों के लिए दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.23 लाख रुपये पर लॉन्च किया गया है, जिसके बाद इसकी रेगुलर कीमत 2.33 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो जाएगी। हर राज्य के लिए एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की जानकारी डिलीवरी के करीब जारी की जाएगी।"
Bajaj Auto releases official statement about Triumph Speed 400 price rumours
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph
क्या थी वायरल अफवाह
सोशल मीडिया पर प्रसारित स्क्रीनशॉट में 23,592 रुपये का बीमा शुल्क, 8,500 रुपये का इंट्रो किट, 17,000 रुपये का डिलीवरी शुल्क, 3,937 रुपये का आरटीओ शुल्क, 6,016 रुपये का आरएसए और 46,553 रुपये का रोड टैक्स बताया गया था। एक्स-शोरूम कीमत 2.33 लाख रुपये थी और अतिरिक्त शुल्क जोड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत 3,38,598 रुपये बताई गई थी। यह साफ नहीं था कि इंट्रो किट में क्या है और डिलीवरी शुल्क इतना ज्यादा क्यों था। हालांकि, अब 10 जुलाई तक चीजें साफ हो जाएंगी, जब ट्रायम्फ आधिकारिक तौर पर ऑन-रोड कीमत साझा करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed