सब्सक्राइब करें

TVS: टीवीएस ने अपने स्पोर्टी स्कूटर Ntorq 125 की बढ़ाईं कीमतें, जानें सभी वैरिएंट्स की नई प्राइस लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 09:09 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत में अपने 125cc स्पोर्टी स्कूटर Ntorq 125 के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
TVS Motor Company increases prices of Ntorq 125 Scooter in India tvs ntorq 125 price hike
TVS Ntorq 125 - फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत में अपने 125cc स्पोर्टी स्कूटर Ntorq 125 के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सिर्फ नए XT वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने कीमतों में 1,461 रुपये का मामूली इजाफा किया है।  


कितनी है नई कीमत
TVS Ntorq 125 स्कूटर की वैरिएंट्स के आधार पर पूरी एक्स-शोरूम प्राइस लिस्ट:
 
TVS Ntorq 125 वैरिएंट्स नई कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
Drum brake 77,106
Disc brake 81,561
Race Edition 85,161
Super Squad Edition 87,661
Race XP 89,211 
Trending Videos
TVS Motor Company increases prices of Ntorq 125 Scooter in India tvs ntorq 125 price hike
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
Ntorq 125 एक हाई-स्पेक XT वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 1,02,823 रुपये है। TVS Ntorq 125 XT स्कूटर को सेगमेंट-लीडिंग टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है। TVS NTORQ 125 का यह नया एडिशन SmartXonnectTM कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Motor Company increases prices of Ntorq 125 Scooter in India tvs ntorq 125 price hike
TVS Ntorq 125 - फोटो : TVS Motor Company
Ntorq 125 XT स्कूटर Race XP एडिशन की तुलना में लगभग 13,000 रुपये महंगा है। लेकिन इस ज्यादा कीमत के लिए, आपको कलर टीएफटी डिस्प्ले के साथ स्प्लिट-टाइप इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए स्मार्टएक्सटॉक और स्मार्टएक्सट्रैक्स के साथ अपडेटेड स्मार्टएक्सनेक्ट सिस्टम और इंटेलीगो स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी जैसे कुछ एडिशनल फीचर्स मिलते हैं। 
TVS Motor Company increases prices of Ntorq 125 Scooter in India tvs ntorq 125 price hike
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
स्कूटर के खास फीचर्स में से एक इसका सेगमेंट-फर्स्ट हाइब्रिड स्मार्टएक्सोनेक्ट टीएम रंगीन टीएफटी और एलसीडी कंसोल है। यह, अन्य 60 से ज्यादा हाई-टेक फीचर्स के साथ, नए TVS NTORQ 125 XT को देश में बिकने वाला अब तक का सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी एडवांस्ड स्कूटर बनाता है। 
विज्ञापन
TVS Motor Company increases prices of Ntorq 125 Scooter in India tvs ntorq 125 price hike
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition Marvel Spider-Man - फोटो : TVS Motor
TVS Ntorq 125 के सभी वैरिएंटस में 124.8 cc, 3-वाल्व, एयर-कूल्ड, रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन (RT-Fi) इंजन मिलता है। यह इंजन 7,000 rpm पर 6.9 kW का पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed