सब्सक्राइब करें

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने संसद में कहा- मैं देश में एक्सप्रेसवे टोल का जनक हूं, जानें पूरा मामला

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्यों से कहा कि वह देश में एक्सप्रेसवे पर 'टोल टैक्स के जनक' हैं। जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari says in Rajya Sabha that he was the father of toll tax on expressways in India
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्यों से कहा कि वह देश में एक्सप्रेसवे पर 'टोल टैक्स के जनक' हैं क्योंकि उन्होंने 1990 के दशक के आखिर में राज्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में इस तरह की पहली सड़क बनाई थी।


वरिष्ठ मंत्री ने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की, जहां सदस्यों ने शहर की सीमा के भीतर एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा लगाने पर चिंता व्यक्त की, जिसके कारण स्थानीय आबादी को शहर के भीतर आने पर भी टोल का भुगतान करना पड़ता है। 

Trending Videos
Union minister Nitin Gadkari says in Rajya Sabha that he was the father of toll tax on expressways in India
टोल प्लाजा - फोटो : iStock
सड़क परिवहन मंत्री, जिनकी अक्सर अपने मंत्रालय के प्रदर्शन के लिए विपक्षी सदस्यों द्वारा भी प्रशंसा की जाती है, ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को ठीक किया जाएगा और दावा किया कि यह समस्या यूपीए शासन के दौरान पैदा हुई थी।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, जब यूपीए सरकार थी, शहरी क्षेत्र के पास टोल लगाया जाता था और सभी को इसका भुगतान करना पड़ता था। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गैरकानूनी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari says in Rajya Sabha that he was the father of toll tax on expressways in India
टोल प्लाजा - फोटो : For Reference Only
गडकरी ने कहा, "सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, मैं इस टोल का जनक हूं क्योंकि इस देश में पहली बार मैंने टोल सिस्टम शुरू किया था और बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) की पहली परियोजना महाराष्ट्र में ठाणे थी।"

1995 और 1999 के बीच महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में गडकरी के कार्यकाल में, अपनी तरह की पहली मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे परियोजना शुरू की गई थी। 
Union minister Nitin Gadkari says in Rajya Sabha that he was the father of toll tax on expressways in India
टोल प्लाजा - फोटो : For Reference Only
मंत्री ने कहा कि जो नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है, उसमें हम देखेंगे कि शहर का इलाका हटाया जाए और लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अक्सर शहर के लोग एक्सप्रेसवे रोड के सिर्फ 10 किमी का इस्तेमाल करते हैं और उनसे 75 किमी के लिए टोल का भुगतान लिया जाता है।

उन्होंने सदस्यों की चिंताओं को दूर करते हुए कहा, "यह बिल्कुल गलत है। लेकिन यह मेरी समस्या नहीं है और यह पिछली सरकार के दौरान हुआ था। हम इसे सुधारेंगे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed