सब्सक्राइब करें

Electric Motorcycles: भारत में आने वाली हैं ये रोमांचक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Electric Motorcycles in India Know Range Features Details
Ola Electric Motorcycles - फोटो : Ola Electric
भारतीय ईवी उद्योग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। शुरुआत में इस उद्योग का नेतृत्व इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों ने किया था, लेकिन इस समय इस उद्योग का नेतृत्व इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों, खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटरों कर रहे हैं। हालांकि, तेजी से विकसित हो रही उपभोक्ता प्राथमिकताओं ने ईवी निर्माताओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर से परे सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। यही कारण है कि कई ईवी निर्माता तेजी से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।


पिछले कई महीनों में, कई ईवी स्टार्टअप्स ने भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपने रोमांचक उत्पाद पेश किए हैं। अगले कुछ वर्षों में यह संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ने वाली है। ओला इलेक्ट्रिक से लेकर टोर्क मोटर्स तक, कई ईवी निर्माता नए उत्पाद पेश करने की यात्रा पर निकल पड़े हैं और उनमें से बड़ी संख्या इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की हैं। यहां हम आपको भारतीय बाजार में आने वाली कुछ सबसे रोमांचक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
Upcoming Electric Motorcycles in India Know Range Features Details
Ola Electric Motorcycles - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Motorcycles
ओला इलेक्ट्रिक ने चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का खुलासा किया है जिन्हें 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को विभिन्न सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। और दिलचस्प बात यह है कि उनमें से कुछ का मकसद भारतीय बाजार में नई श्रेणियां भी बनाना है। Ola Diamondhead (ओला डायमंडहेड), Ola Roadster (ओला रोडस्टर), Ola Cruiser (ओला क्रूजर) और Ola Adventure (ओला एडवेंचर) नाम की इन चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से इलेक्ट्रिक बाइक बाजार को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ओला डायमंडहेड ब्रांड की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक होगी। जबकि ओला एडवेंचर अपने सिग्नेचर एडवेंचर टूरर स्टाइल के साथ एडवेंचर प्रेमी लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। ओला रोडस्टर रेगुर सड़कों के लिए एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर के रूप में आती है। लो-स्लंग डिजाइन के साथ, ओला क्रूजर लंबी सड़क यात्राओं के लिए है। इन्हें अब तक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया है और नजदीकी भविष्य में शोरूम तक पहुंचने से पहले इनके प्रॉडक्शन वर्जन सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Electric Motorcycles in India Know Range Features Details
Tork Kratos X Electric Motorcycle - फोटो : Social Media
Tork Kratos X
टोर्क मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में Kratos X (क्रेटोस एक्स) को पेश किया था, जिसने दर्शकों का काफी ध्यान अपनी ओर खींचा। निर्माता ने दावा किया कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एक ऐसे डिजाइन के साथ आती है जो आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस, शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी सुनिश्चित करती है जो ज्यादा रेंज सुनिश्चित करती है। स्पोर्टी कम्यूटर मोटरसाइकिल में एंड्रॉइड को सपोर्ट करने वाली नेविगेशन टेक्नोलॉजी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें सेफ्टी फीचर्स की एक विस्तृत रेंज भी मिलती है। टॉर्क क्रेटोस आर की तरह, क्रेटोस एक्स में भी 4 kWh बैटरी पैक मिलेगा। यह एक बार चार्ज करने पर 120 किमी की रेंज सुनिश्चित करेगा। इस बाइक के इस साल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
Upcoming Electric Motorcycles in India Know Range Features Details
Kabira Mobility KM5000 Electric Cruiser Bike - फोटो : Kabira Mobility
Kabira Mobility KM 5000
कबीरा मोबिलिटी ने अपनी आगामी KM 5000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ काफी ध्यान आकर्षित किया है, जो भारतीय बाजार में आने वाली सबसे रोमांचक इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है। इस साल के आखिर में लॉन्च होने वाली KM 5000 रेट्रो बॉबर डिजाइन के साथ आएगी। स्टार्टअप का दावा है कि यह भारत में सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनकर आएगी। दावा किया जा रहा है कि यह बाइक सिंगल स्विंग आर्म डिजाइन वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी। साथ ही, यह 188 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी और इसमें लगा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 344 किमी की रेंज देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed