सब्सक्राइब करें

Upcoming Maruti, Hyundai, Tata Cars: मारुति, ह्यूंदै, टाटा ला रही हैं नई गाड़ियां, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Maruti Suzuki Hyundai Tata Motors Cars Know Details
Tata Curvv - फोटो : Tata Motors
जैसे ऑटोमोटिव जगत उत्सुकता से 2024 की शुरुआत का इंतजार कर रहा है, वैसे ही कार प्रेमी और यात्रीगण भी वाहन उद्योग के दिग्गजों के नए वाहनों की एक रोमांचक लाइनअप के लिए तैयारी कर रहे हैं। मारुति इस मामले में अग्रणी है, जो बहुप्रतीक्षित नई पीढ़ी की स्विफ्ट और डिजायर मॉडल को पेश करने के लिए तैयार है। ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ इस प्रतिस्पर्धा में शामिल होगी, जबकि टाटा मोटर्स कर्व ईवी के साथ स्थिरता की ओर कदम बढ़ाएगी। यहां हम आपको मारुति, ह्यूंदै और टाटा की आने वाली कारों के कुछ प्रमुख डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
Upcoming Maruti Suzuki Hyundai Tata Motors Cars Know Details
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
नई पीढ़ी की मारुति स्विफ्ट/डिजायर
मारुति सुजुकी 2024 में दो महत्वपूर्ण लॉन्च की तैयारी कर रही है - ऑल-न्यू Swift (स्विफ्ट) और Dzire (डिजायर)। रिपोर्ट के मुताबिक न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट फरवरी और न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर अप्रैल या मई में लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों आगामी मारुति कारें टोयोटा की पावरफुल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेटेड एक उल्लेखनीय 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का प्रदर्शन करेंगी। इस हाइब्रिड पावरट्रेन से लगभग 35 किमी प्रति लीटर से 40 किमी प्रति लीटर की प्रभावशाली माइलेज की पेशकश करने की उम्मीद है, जो 2024 मारुति स्विफ्ट और डिजायर को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल कारों के रूप में स्थापित करेगी। मैनुअल और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन उपलब्ध होंगे, जो अंदर और बाहर दोनों जगह व्यापक डिजाइन अपडेट के साथ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Maruti Suzuki Hyundai Tata Motors Cars Know Details
Hyundai Creta - फोटो : Social Media
ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट
इसी तरह, ह्यूंदै की बेहद लोकप्रिय Creta (क्रेटा) एसयूवी को भी 2024 की शुरुआत में एक बड़ा फेसलिफ्ट मिलने वाला है। मिड-साइज की नई अडेटेड एसयूवी ह्यूंदै की नई Santa Fe (सांता फे) और Exter (एक्सटर) माइक्रो एसयूवी से प्रेरणा लेगी, जिसकी वजह से इसे बेहतर स्टाइल मिलेगा। इंटीरियर अपग्रेड में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), एक संशोधित ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक, एक हाई-डेफिनिशन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक रीडिजाइन किया गया डैशबोर्ड और 360-डिग्री कैमरा वाला एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का इंटीग्रेशन शामिल होगा। क्रेटा फेसलिफ्ट में 160 bhp का पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाले वर्ना के 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन पेश करने का अनुमान है।
Upcoming Maruti Suzuki Hyundai Tata Motors Cars Know Details
Tata Curvv - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी
इंडस्ट्री में पीछे न रह जाएं इसके लिए, टाटा मोटर्स ने Curvv (कर्व) कॉन्सेप्ट-आधारित कूपे एसयूवी के अपने इलेक्ट्रिक वैरिएंट की डेब्यू करने का एलान किया है, जिसके 2024 की शुरुआत में सड़कों पर नजर आने की उम्मीद है। अस्थायी रूप से 'टाटा फ्रेस्ट' के नाम से जाने जाने वाली इस ईवी में एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किमी से 500 किमी तक की रेंज मिलने का अनुमान है। कर्व ईवी में टाटा की नई पीढ़ी का इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर होगा और यह ब्रांड की ताजा 'डिजिटल' डिजाइन लैंग्वेज को अपनाएगा। 125 bhp का पावर और 225 Nm का उत्पादन करने वाले आगामी 1.2-लीटर DI पेट्रोल इंजन से लैस, ICE-संचालित वर्जन बाद में आएगा। डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी कई कंटेम्प्रेरी फीचर्स इसकी अपील को और बढ़ाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed