सब्सक्राइब करें

Used Car Buying Tips: सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं? डील फाइनल करने से पहले जान लें ये छह जरूरी टिप्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 06:47 PM IST
सार

भारत में सेकेंड हैंड कार खरीदने का सोच रहे हैं? कीमत से लेकर वारंटी और पेपरवर्क तक, यहां जानें 6 खास टिप्स जो आपकी डील को बेहतर और सुरक्षित बनाएंगे।

विज्ञापन
Used Car Buying Tips 6 Essential Tips You Must Know Before Making Deal
Second Hand Cars - फोटो : FREEPIK
आजकल कार कंपनियां नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं, लेकिन लोगों का झुकाव सेकेंड हैंड (यूज्ड) कारों की तरफ भी लगातार बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के बाद से लोगों की सोच बदली है और बहुत से लोग अब प्री-ओन्ड कारों को बेहतर विकल्प मानते हैं। वजह साफ है- कम दाम में अच्छी कार, ज्यादा वैरायटी और जेब पर हल्का बोझ। यही कारण है कि भारत में यूज्ड कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। और आने वाले वर्षों में यह और भी बड़ा हो जाएगा।


हालांकि, सेकेंड हैंड कार खरीदते समय कुछ फायदे भी हैं और कुछ नुकसान भी। अगर सही तरीके से ध्यान दिया जाए तो यह एक शानदार डील साबित हो सकती है। लेकिन अगर गलती हो गई तो सिरदर्द भी बन सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त किन 6 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - Car Care: मॉनसून के बाद कैसे करें कार की देखभाल, बारिश के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के छह आसान टिप्स

Trending Videos
Used Car Buying Tips 6 Essential Tips You Must Know Before Making Deal
Second Hand Cars - फोटो : Freepik
कीमत है सबसे बड़ा फायदा
नई कार शोरूम से बाहर निकलते ही अपनी वैल्यू खोने लगती है। पहले ही साल में उसकी कीमत करीब 20 प्रतिशत तक गिर जाती है। ऐसे में अगर आप एक साल पुरानी कार खरीदते हैं तो सीधे-सीधे 20 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है। ज्यादातर लोग नई कार पहले साल बहुत कम चलाते हैं, तो अगर वे बेच दें तो आपको बढ़िया डील मिल सकती है। लेकिन, सिर्फ दाम देखकर फैसला ना करें। कार की अच्छे से जांच जरूर करें।

यह भी पढ़ें - 2025 BMW X5: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीएमडब्ल्यू एक्स5, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Used Car Buying Tips 6 Essential Tips You Must Know Before Making Deal
Second Hand Cars - फोटो : Freepik
मनचाहा वेरिएंट सस्ते में
अक्सर नई कार का टॉप मॉडल लेना महंगा पड़ता है। लेकिन सेकेंड हैंड मार्केट में यही टॉप वेरिएंट आपको काफी कम दाम पर मिल सकता है। अगर ढूंढने की मेहनत करें तो कभी-कभी ऐसी कार भी मिल जाती है जो कम चली हो और टॉप स्पेक वेरिएंट हो। और वो भी उस दाम में जिसमें नई कार का बेस मॉडल आता है। 

यह भी पढ़ें - TVS Orbiter: टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलता है खास सुरक्षा फीचर, गिर गया तो मोटर में ये होता है 

यह भी पढ़ें - ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित? 
Used Car Buying Tips 6 Essential Tips You Must Know Before Making Deal
Second Hand Cars - फोटो : Audi India
कम लोन और कम इंश्योरेंस प्रीमियम
पुरानी कार सस्ती होने की वजह से आपको ज्यादा लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका मतलब है कम ईएमआई और कम ब्याज। ध्यान रहे कि पुरानी कार पर लोन की ब्याज दर आमतौर पर थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन दूसरी तरफ, पुरानी कार का इंश्योरेंस प्रीमियम नई कार की तुलना में काफी कम होता है। क्योंकि उसकी वैल्यू (IDV) घट चुकी होती है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: रेनो ट्राइबर 2022 ई20-ईंधन के अनुकूल है या नहीं? वाहन मालिक की दुविधा पर कंपनी ने दिया आधिकारिक बयान 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
विज्ञापन
Used Car Buying Tips 6 Essential Tips You Must Know Before Making Deal
Second Hand Cars - फोटो : AI
पेपरवर्क की झंझट नहीं
अगर आप किसी डीलरशिप से कार खरीद रहे हैं तो गाड़ी की पूरी जांच-पड़ताल और पेपरवर्क डीलर ही कर देता है। इससे आपका सिरदर्द कम हो जाता है। लेकिन, अगर आप किसी व्यक्ति से सीधे कार खरीद रहे हैं तो कागजी कार्रवाई खुद ही करनी होगी।

यह भी पढ़ें - Vehicle Theft: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय कार चोर गिरोह, दुबई से होता था हाई-टेक ऑपरेशन 

यह भी पढ़ें - Car Tyre: कार के लिए खरीदनी है नई टायर? ऐसे चुनें अपनी गाड़ी के लिए सही टायर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed