सब्सक्राइब करें

ऑटो ट्रेंड: इन गाड़ियों की सीटें हैं बेहद कूल-कूल, चिलचिलाती गर्मी में होता है 'सर्दी' का अहसास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Apr 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
ventilated seats are biggest advantages during hot summer, These top cars and suv comes with ventilated seats in India
Ventilated Seats: women driving car - फोटो : Freepik

गर्मियां आ गई हैं और पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में अगर कार में वेंटिलेटेड सीट मिल जाए तो मजा आ जाए। कार अगर धूप में लंबे वक्त से खड़ी है, तो ऐसे में कार प्रेशर कूकर बन जाती है। ऐसे में जब कार में बैठते हैं तो सीटें भभकने लगती हैं। लेकिन वेंटिलेटेड सीटें तो वाकई गर्मी में वरदान हैं। आइए जानते हैं किन कारों में मिल रही हैं ये वेंटिलेटेड सीटें...

Trending Videos
ventilated seats are biggest advantages during hot summer, These top cars and suv comes with ventilated seats in India
Kia Sonet Compact SUV ventilated front seats - फोटो : Kia Motrors

किआ सोनेट

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट में कंपनी वेंटिलेटेड सीट्स का ऑफर दे रही है। यह इस सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है, जिसमें वेंटिलेटेड सीटें दी जा रही हैं। हालांकि वेंटिलेटेड सीटों का यह विकल्प केवल HTX+ और GTX+ वैरियंट में ही मिलेगा। जिनकी कीमत 11.65 लाख रुपये से शुरू है, वहीं टॉप वैरियंट की कीमत 13.19 लाख रुपये है। इसमें तीन स्तर की कूलिंग मिलती है  और इसमें हीटिंग का विकल्प नहीं मिलता है। वहीं कूल्ड सीटें केवल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए ही होती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
ventilated seats are biggest advantages during hot summer, These top cars and suv comes with ventilated seats in India
2021 MG Hector Facelift - फोटो : MG Motor India

एमजी हेक्टर 2021

एमजी मोटर की मिड-साइज एसयूवी हेक्टर में भी कूल्ड सीटों का विकल्प मिलता है। हेक्टर के टॉप शार्प वैरियंट में वेंटिलेटेड सीट का फीचर आता है। हालांकि इसमें भी केवल कूलिंग का ही फीचर होता है, हीटिंग फीचर इसमें भी मिसिंग है। हेक्टर के शॉर्प वैरियंट की कीमत 17,37,800 रुपये से 18,37,800 रुपये तक है।

ventilated seats are biggest advantages during hot summer, These top cars and suv comes with ventilated seats in India
Kia seltos - फोटो : kia motors

किआ सेल्टोस

किआ की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस में भी वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। सेल्टोस के HTX+ और GTX+ वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीटों का विकल्प मिता है। सेल्टोस में आगे की दोनों फ्रंट सीटों पर ये सीटें मिलती हैं। इसमें 3-स्तरीय कूलिंग मिलती है, लेकिन इसमें कूलिंग सीटों का ही फीचर मिलता है। इन दोनों वैरियंट्स की कीमत 15,59,000 रुपये और 17,65,000 रुपये है।

 

विज्ञापन
ventilated seats are biggest advantages during hot summer, These top cars and suv comes with ventilated seats in India
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI (File)

ह्यूंदै क्रेटा

ह्यूंदै क्रेटा के केवल एक वैरियंट में ही वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। क्रेटा के केवल SX(O) में ही यह फीचर मिलता है। इसकी कीमत 16,07,800 रुपये है, SX(O) के टॉप मॉडल की कीमत 17,48,800 रुपये तक है। लेकिन इन सीटों में केवल कूलिंग का ही फीचर मिलता है, हीटर का विकल्प नहीं मिलता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed