सब्सक्राइब करें

Volkswagen: फॉक्सवैगन ने भारत में अपनी इस सेडान कार को बंद करना शुरू किया, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen starts phasing out Vento sedan VW Vento Highline Plus MT and Vento Comfortline variants discontinued
Volkswagen Vento - फोटो : Volkswagen
Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने Vento (वेंटो) सेडान को बंद करना शुरू कर दिया है। यह एक दशक से कंपनी की एकमात्र मिड-साइज की सेडान कार के रूप में उपलब्ध रही है। कुछ महीनों में इसके रिप्लेसमेंट के आने से पहले, कंपनी ने अब Vento रेंज को घटाकर सिर्फ तीन वैरिएंट तक सीमित कर दिया है।


Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) मार्च में Vento के रिप्लेसमेंट के तौर पर, ऑल-न्यू Virtus से पर्दा उठाने वाली है और इसके मई 2022 में शोरूम में आने की संभावना है। इसकी वजह से कंपनी ने पुरानी वेंटो मिड-साइज सेडान को चरणबद्ध रूप से बंद करना शुरू कर दिया है। 
Trending Videos
Volkswagen starts phasing out Vento sedan VW Vento Highline Plus MT and Vento Comfortline variants discontinued
Volkswagen Vento - फोटो : Volkswagen
इन ट्रिम्स में है उपलब्ध
फॉक्सवैगन ने Vento के Highline Plus MT (हाईलाइन प्लस एमटी) और Comfortline (कम्फर्टलाइन) वैरिएंट को बंद कर दिया है। यह मिड-साइज सेडान अब सिर्फ Highline MT (हाईलाइन एमटी), Highline AT (हाईलाइन एटी) और Highline Plus AT (हाईलाइन प्लस एटी) ट्रिम्स में उपलब्ध है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen starts phasing out Vento sedan VW Vento Highline Plus MT and Vento Comfortline variants discontinued
Volkswagen Vento Matte Edition - फोटो : Volkswagen
पिछले साल लॉन्च हुआ मैट एडिशन
फॉक्सवैगन ने पिछले साल Vento Matte Edition (वेंटो मैट एडिशन) पेश किया था। यह मैट फिनिश एक्सटीरियर पेंट के साथ आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.37 लाख रुपये से शुरू होती है। 
Volkswagen starts phasing out Vento sedan VW Vento Highline Plus MT and Vento Comfortline variants discontinued
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
आ रही है नई सेडान
Virtus सेडान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई मिड-साइज सेडान Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) के साथ अपने स्पेसिफिकेशंस को साझा करेगी। Virtus को 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Volkswagen starts phasing out Vento sedan VW Vento Highline Plus MT and Vento Comfortline variants discontinued
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
Slavia में ये इंजन क्रमशः 113 BHP का पावर और 175 Nm का टॉर्क और 148 BHP का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की पेशकश की जाती है। 1.0-लीटर इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है। जबकि 1.5-लीटर इंजन 7-स्पीड DSG के साथ उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed