{"_id":"63ac57cb438d8c3c0a6818ad","slug":"volkswagen-to-reveal-all-new-electric-vehicle-on-january-4-at-ces-2023-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volkswagen EV: फॉक्सवैगन ला रही है एक नया इलेक्ट्रिक वाहन, 4 जनवरी को CES 2023 में उठेगा पर्दा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volkswagen EV: फॉक्सवैगन ला रही है एक नया इलेक्ट्रिक वाहन, 4 जनवरी को CES 2023 में उठेगा पर्दा
Wed, 28 Dec 2022 08:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen ID.Aero EV Concept
- फोटो : Volkswagen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने एलान किया है कि वह आगामी 2023 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में 3 जनवरी को एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। जर्मन कार ब्रांड ने इस बारे में ज्यादा डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आगामी इलेक्ट्रिक वाहन ID. Aero या ID.7 के प्रॉडक्शन वर्जन का बहुत करीबी मॉडल हो सकता है। इसके साथ ही, वाहन निर्माता सीईएस 2023 में ID.4 और ID. Buzz EV को भी पेश करेगा।
Volkswagen ID.Aero EV Concept
- फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन ने पहले इस साल जून में ID. Aero कॉन्सेप्ट के पेश किया था। यह एक सब-इलेक्ट्रिक सेडान जैसा थी जो Volkswagen Passat (फॉक्सवैगन पसाट) के प्योर-इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए रास्ता बना सकता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को 2023 की दूसरी छमाही में उत्तरी अमेरिका, यूरोप और चीन में बाजार में उतारा जाएगा। यह वाहन निर्माता की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक सेडान होगी। इसलिए, इस मॉडल को आगामी सीईएस 2023 में प्रदर्शित किया जा सकता है।
Volkswagen ID.Aero EV Concept
- फोटो : Volkswagen
इस साल जून की शुरुआत में प्रदर्शित कॉन्सेप्ट ईवी वाहन निर्माता के इलेक्ट्रिक व्हीकल-स्पेसिफिक MEB आर्किटेक्चर पर आधारित एक प्रीमियम मिड-साइज की सेडान थी। इसमें एक 88 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 620 किमी तक की रेंज का वादा करता है। फॉक्सवैगन ने दावा किया कि इस कॉन्सेप्ट कार के एयरोडायनमिक डिजाइन की वजह से इसकी ड्रैग कोएफिशिएंसी 0.23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen ID.Aero EV Concept
- फोटो : Volkswagen
ऑटो कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन को आक्रामक रूप से आगे बढ़ा रही है। फॉक्सवैगन का लक्ष्य उत्पादों की एक बड़ी रेंज के साथ ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार बाजार का एक बड़ा हिस्सा हासिल करना है। आईडी-बैज वाले मॉडल उस रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक कारों की एक बड़ी रेंज पर काम कर रहा है, जिसमें आईडी सब-ब्रांड के तहत सिटी ड्राइविंग के लिए सब-कॉम्पैक्ट मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा, कार निर्माता ने एक नया Scout (स्काउट) ब्रांड बनाया है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक और दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Volkswagen ID.Aero EV Concept
- फोटो : Volkswagen
अपने ईवी आक्रामक के हिस्से के रूप में, फॉक्सवैगन ने इस साल के पहले नौ महीनों में ऑल-इलेक्ट्रिक कारों की 2,07,200 यूनिट्स बेची हैं, जो 2022 में इसी अवधि की तुलना में 23.5 प्रतिशत ज्यादा है। इसके मुकाबले पूरे फॉक्सवैगन ग्रुप ने 3,66,400 यूनिट्स बेची गई हैं।