{"_id":"670f850004db5b26090e460e","slug":"bihar-news-congress-s-attack-against-smart-meter-accuses-bihar-government-of-looting-arvind-kumar-mukul-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smart Meter Controversy: 'स्मार्ट मीटर जनता पर थोपना लूट-भ्रष्टाचार का हिस्सा'; कांग्रेस का बिहार सरकार पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smart Meter Controversy: 'स्मार्ट मीटर जनता पर थोपना लूट-भ्रष्टाचार का हिस्सा'; कांग्रेस का बिहार सरकार पर वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:49 PM IST
सार
Smart Meter Controversy: 'स्मार्ट मीटर जनता पर थोपना लूट-भ्रष्टाचार का हिस्सा'; कांग्रेस का बिहार सरकार पर वार
Bihar News: Congress's attack against smart meter, accuses Bihar government of looting, Arvind Kumar Mukul
विज्ञापन
1 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बिहार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गरीब लोगों को लूटने के लिए स्मार्ट मीटर को जबरन थोप रही है, जिसे देश के अन्य राज्यों में हटाया जा चुका है। इसी के तहत मुजफ्फरपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Trending Videos
2 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
साजिश और भ्रष्टाचार का आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे एक साजिश है। उनका कहना है कि जिन राज्यों ने इस मीटर का बहिष्कार कर दिया, वहां से सीख लेते हुए बिहार को भी इससे बचना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि बिहार जैसे गरीब राज्य में यह मीटर सिर्फ आम लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए लगाया गया है।
वहीं, अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर एक तुगलकी फरमान जैसा है, जिसे बिहार की जनता पर थोपा जा रहा है। सरकार का यह कदम लूट और भ्रष्टाचार का हिस्सा है, जिसमें कुछ उच्च अधिकारी और उद्योगपति शामिल हैं। खासकर IAS अधिकारी संजीव हंस का नाम लिया जा रहा है, जिन्होंने इस मीटर के जरिए अदानी जैसे बड़े व्यापारिक घरानों को फायदा पहुंचाने की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात सहित अन्य राज्यों में बहिष्कार
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अगर देश के गुजरात सहित कई अन्य राज्यों ने स्मार्ट मीटर को हटा दिया है, तो आखिर बिहार जैसे गरीब राज्य में इसे क्यों लागू किया गया। पार्टी का कहना है कि यह सरकार की नीतियों का हिस्सा है, जिसमें जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।
4 of 4
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
आंदोलन का रूप लेने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर को हटाने की उनकी मांग को नहीं माना, तो वे इस विरोध को और तेज करेंगे। अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि अगर सरकार अब भी नहीं चेती, तो यह आंदोलन सड़कों तक जाएगा और हम इसे जन आंदोलन में तब्दील कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने तिलक मैदान स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह गरीबों के हित में नहीं है और सरकार को इसे तुरंत हटाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।